फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DIWALI 2017: लक्ष्मी जी और शनिदेव में अच्छा कौन? भगवान विष्णु का जवाब पढ़ें

Thu, 19 Oct 2017 10:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Thu, 19 Oct 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
diwali 2017 know who is best between maa lakshmi or laxmi and shani dev according to lord vishnu
भगवान विष्‍णु और मां लक्ष्‍मी

एक बार शनिदेव भगवान विष्‍णु के पास गए और उनका अभिवादन करके मां लक्ष्मी की ओर देखते हुए उन्होंने कि प्रभु हम दोनों आपको कैस लगते हैं? भगवान विष्‍णु कुछ समय के लिए मौन हो गए, क्योंकि पास में बैठी मां लक्ष्मी उनकी पत्नी थी और शनि देव एक अप्रिय ग्रह। अगर भगवान विष्‍णु इस वास्तविकता को बता देते तो शनि देव नाराज हो जाते।  सोच में डूबे भगवान विष्‍णु के सामने शनिदेव ने वापस से सवाल दोहराया।



ये भी पढ़ें-  Diwali 2017: इस बार दीपावली पर बन रहे हैं कई संयोग एक साथ, जानें पूजा का शुभ-मुहूर्त

diwali 2017 know who is best between maa lakshmi or laxmi and shani dev according to lord vishnu

तब भगवान विष्‍णु ने कहा कि शनि देव आप लक्ष्मी जी के साथ उस सामने वाले वृक्ष तक जाओ और उसका स्पर्श कर प्रमाण स्वरूप एक पत्ता लेकर मेरे पास आए। दोनों ने तत्काल आदेश का पालन किया। मां लक्ष्मी भी जानना चाहती थी कि भगवान विष्‍णु उनके बारे में क्‍या भावना रखते हैं।

diwali 2017 know who is best between maa lakshmi or laxmi and shani dev according to lord vishnu

भगवान विष्‍णु दोनों को अपलक देखते रहे। कुछ समय बाद दोनों वृक्ष का स्पर्श कर प्रमाण स्वरूप एक एक पत्ता लेकर वापस आ गए। तब शनि उत्सुकता से उनका अपने प्रश्न का उत्तर पाने के लिए निहारने लगे। भगवान विष्‍णु बोले 'हे शनि तुम जाते हुए मुझे अच्छे लग रहे थे' और 'हे लक्ष्मी तुम आती हुई अच्छी लग रही थी'। भगवान विष्‍णु के इस उत्तर पर दोनों प्रसन्न हो गए। भगवान विष्‍णु के इस जवाब का तात्पर्य ये है कि शनि उतरता हुआ यानी जाता हुआ ही अच्छा और शुभ होता है। लक्ष्मी आती हुई अच्छी लगती है। धन की देवी का आना हर किसी को अच्छा लगता है।

ये भी पढ़ें-  DIWALI 2017ः मां लक्ष्मी के घर आने पर दीपावली की रात दिखते हैं ये 4 जीव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed