फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   dhanurasana for stronger sex drive

यौन क्षमता बढ़ानी है तो रोज करें यह आसन

Wed, 21 May 2014 09:59 AM IST
Updated Wed, 21 May 2014 09:59 AM IST
dhanurasana for stronger sex drive

दिन भर काम और थकान की वजह से आपकी सेक्स लाइफ खतरे में है तो नियमित तौर पर धनुरासन का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है।



इस आसन से पुरुषों की इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या तो दूर होती है, साथ ही महिलाओं में कामेच्छा बढ़ती है।

इसके अलावा, इस आसन के नियमित अभ्यास से प्रजनन क्षमता और पीरियड्स में आराम होता है। साथ ही, कमर व पीठ के दर्द में भी आराम होता है।

धनुरासन की सही विधि

dhanurasana for stronger sex drive
इसे करने के लिए सबसे पहले चटाई पर पेट के बल लेट जाएं।

ठुड्डी ज़मीन पर रखें। पैरों को घुटनों से मोड़ें और दोनों हाथों से पैरों के पंजे पकड़ें।
 
फिर सांस भर लीजिए और बाजू सीधे रखते हुए सिर, कंधे, छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।
 
इस स्थिति में सांस सामान्य रखें और चार-पाँच सेकेंड के बाद सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे पहले छाती, कंधे और ठुड्डी को जमीन की ओर लाएं।
 
पंजों को छोड़ दें और कुछ देर विश्राम करें। इस प्रक्रिया को कम से कम तीन बार दोहराएं।

याद रखें ये बातें

dhanurasana for stronger sex drive

अगर आप हाई या लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, हर्निया गर्दन या कमर में चोट, माइग्रेन या सर्जरी से गुजर चुके हैं तो इस आसन को न करें।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed