{"_id":"a6dd4baafb0ca0bdda0e8c904e691f48","slug":"benefits-of-yognidra-hindi-rj","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में सोते समय इस बात का ध्यान रखेंगे तो सुबह ताजा होकर उठेंगे","category":{"title":"Yog-Dhyan","title_hn":"योग-ध्यान","slug":"yoga"}}
रात में सोते समय इस बात का ध्यान रखेंगे तो सुबह ताजा होकर उठेंगे
गुरू मां आनंदमूर्ति/अध्यात्मिक गुरू
Updated Tue, 19 May 2015 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु अर्जुनदेव जी की बहुत ही प्यारी पंक्ति है ‘गोविन्द के गुण गाओ साधे’। इसमें सुमिरन की महिमा का गुणगान किया है कि ‘हे साधु! मनुष्य को यह जीवन सुमिरन करने के लिए ही हुआ है। लेकिन चिंताग्रस्त मन सुमिरन भी कैसे करें? मन को चिंता मुक्त करने की एक अनोखी विधि है ‘योगनिद्रा’।
विज्ञापन
योगाभ्यास प्रायः जागृत अवस्था में ही किया जाता है, परंतु योगाभ्यास की यह विशेष विधि लेट कर की जाती है। पूरी तरह जागृत होते हुए भी शरीर और मन पर गहरी नींद के तमाम लक्षण अनुभव कर पाते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें,बन सकते थे नायक, हालात ने बना दिया इन 5 को सबसे बड़ा खलनायक
विज्ञापन
योगनिद्रा शरीर को गहन विश्राम देकर पूरी तरह शिथिल करती है। लेकिन सोने के बाद भी सुबह उठकर अगर आप थका महसूस करते हैं, तो आपके रात भर नींद में होने का कोई अर्थ नहीं है।
ये सारे लक्षण आपके तनाव में होने के लक्षण हैं। बहुत से लोगों को साइनस की समस्या रहती है। श्वास ठीक से नहीं ले पाते, ज़ुकाम बना रहता है। अगर मन तनाव में रहता है, तो शरीर कैसे स्वस्थ रह सकता है?
पढ़ें, 8 से 24 मर्ई का साप्ताहिक राशिफल
अस्सी प्रतिशत रोगों का मूल तो आपको अपने मन के तनावों में ही मिल जाएगा। रोग कभी शरीर से मन की तरफ नहीं जाते। परंतु मन के रोगी होने से शरीर भी रोगी होता है।
योगनिद्रा हमको सम्पूर्ण विश्राम में ले जाकर सुंदर स्वास्थ्य प्रदान करती है। शरीर के स्तर पर तो योगनिद्रा हमारी मांसपेशियों और नाड़ियों को विश्राम देती ही है, साथ ही हमें मानसिक और भावनात्मक विश्राम भी प्रदान करती है।