फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   benefits of worship sun

दस मिनट सूर्य का ध्यान करें, आप कर सकते हैं यह चमत्कार

Thu, 05 Feb 2015 04:01 PM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 04:01 PM IST
विज्ञापन
benefits of worship sun

आकाश में दिखाई देने वाला सूर्य तो अग्नि का एक अत्यंत विराट पिंड है। पर उससे निकलने वाली किरणें और प्रवाह पृथ्वी के अलावा सात आठ अन्य ग्रहों पर भी अपरिमित शक्ति का भंडार भरपूर रखता है।

विज्ञापन


एक छोटा सा विवरण मस्तिष्क की और सूर्य की शक्ति के विस्फोट से होने वाले चमत्कार की तुलना के रुप में दिखाया गया है। इस तुलना में मनुष्य की और गणेश के चरित में आरोपित की गई शक्तियों से आंकी जाती है।
विज्ञापन


इन शक्तियों का ब्यौरा जुटाते हुए विज्ञान और अध्यात्म विषयों के लेखक डा.हरि देसाई ने लिखा है कि मनुष्य हाथ से जितनी देर में एक अंक लिखता है, उतनी देर में कंप्यूटर सोलह अंकों वाली किसी भी संख्या के गुणनफल, लघुत्तम और समापरवर्तक निकाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदमी ज्यादा से ज्यादा पांच हजार शब्द याद रख सकता हैं, पर कंप्यूटर उतनी ही देऱ में साठ हजार शब्द याद कर लेता है। कोई व्यक्ति एक बार में कठिनाई से छह भाषाएं याद रख सकता है, पर कंप्यूटर एक बार में तीन सौ से ज्यादा भाषाएं सीख और याद कर सकता है।

कंप्यूटर की इन खूबियों को सूर्य से हासिल कर सकते हैं

benefits of worship sun

यही नहीं वह किसी व्यक्ति द्वारा दिए जा रहे भाषण का एक ही समय में 16 भाषाओं में अनुवाद कर सकता है। डा. देसाई में अपने अध्ययन की रिपोर्ट पावर आफ लाइव एंड साइलेंट मेमोरी ने कहा है कि यह तो सामान्य कंप्यूटर की क्षमता का परिचय है।

इसे आपरेट करने के लिए भी एक जीता जागता इंसान चाहिए। लेकिन अपनी अंतर्निहित शक्ति का उपयोग कर व्यक्ति खुद ही इस तरह का चमत्कार रच सकता है। पुराण ग्रंथों में इस शक्ति को गणित शक्ति के चमत्कार के रूप में बताया है। डा. राजेंद्र राणें के मुताबिक पुराणों में गणेश सत्ता के रूप में जिस दैवी शक्ति और उसके अनुग्रह का विवरण मिलता है, वह उस शक्ति के संसर्ग या गणेश के अनुग्रह के रूप में ही देखना चाहिए।

शक्ति भौतिक रूप से अलग है। उसकी उपासना के लिए जिस विधि विधान को अपनाया जाता है, वह दरअसल इस सूक्ष्म शक्ति से लाभ उठाने का अपना विज्ञान है। उस विज्ञान की बारीकियां और संसिद्ध अलग चर्चा का विषय है। डा. देसाई के अनुसार सूर्यशक्ति के सामने अनुग्रह भाव से प्रतिदिन नियमित दस मिऩट के लिए भी संपर्क में आएं तो इस विकास का चमत्कारिक अनुभव देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed