फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   ardha kapotasana for toned thighs

अगर सुडौल पैरों की चाहत है तो रोज करें यह आसन

Tue, 18 Nov 2014 11:21 AM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
ardha kapotasana for toned thighs

आकर्षक फिगर के लिए जरूरी है कि शरीर का रेशियो हमेशा संतुलित रहे। फैट्स चाहे पेट पर हो या जांघों पर, अच्छे फिगर के लिए शरीर का टोन रहना जरूरी है।

विज्ञापन


ऐसे में नियमित तौर पर अर्द्ध कपोतासन का अभ्यास न केवल जांघों के फैट्स को कम करेगा बल्कि पैरों को भी सुडौल बनाएगा।

इस आसन के नियमित अभ्यास से आप कंधों और छाती को मजबूत बना सकते हैं, पेट से फैट्स घटता है और पैर सुडौल और आकर्षक दिखते हैं। इससे शरीर का लचीलापन भी बढ़ता है।
विज्ञापन


इसके अलावा, इस आसन के अभ्यास से साटिका के दर्द, बैक पेन और शरीर की जकड़न को कम करने में भी मदद मिलती है।

अर्द्ध कपोतासन की सही विधि

ardha kapotasana for toned thighs

इस आसन का नाम अर्द्ध कपोतासन इसलिए है क्योंकि इस आसन के दौरान शरूर की मुद्रा कपोत यानी कबूतर की तरह दिखता है।

इस आसन के दौरान पहले घुटने के बल बैठ जाएं। फिर दाएं पैर के घुटने का आगे लाते हुए ऊपर उठाएं।

बाएं पैर को पीछे की ओर फैलाएं। दोनों पंजों को जमीन पर रखें और शरीर का भार उनपर ही छोड़ दें।

अब गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को जोड़कर ऊपर की ओर उठाएं जिससे शरीर का अग्र भाग स्ट्रेच हो।

30 सेकंड से एक मिनट तक सि पोज में रहें और फिर यह अभ्यास दूसरे पैर से करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed