कमरे का रंग भी पलट सकता है आपकी किस्मत, जाने कैसे
घर को एक नया रूप देने के लिए अधिकतर लोग अपने घर को कई तरह से कलर करवा लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि घर का रंग भी आपके जीवन में कई उठा पटक कर सकता है। घर के रंगों का सीधा- सीधा संबंध वास्तु पर होता है। जानिए किस रंग से वास्तु का क्या है संबंध।
नीला रंग: घर के जिस हिस्से में धूप अधिक आती हैं, वहां पर नीला रंग कभी ना करवाएं।
पीला रंग: अगर आपके घर को उत्तर दक्षिण और दक्षिण कोना पीले रंग को है तो ये आपके परिवार के सदस्यों को एक नई शक्ति से भर देगा।
लाल रंग: अगर आपके परिवार के किसी भी सदस्य को किडनी, सर्दी खांसी आदि बीमारी हो तो कमरे का रंग लाल करवाएं। क्योकि यह रंग मरीज को एक नई उर्जा देता है।
सेहत के लिए शुभ माना जाता है हरा रंग।
सफेद रंग: सफेद रंग शांति का प्रतीक होता हैं। इसीलिए घर के खंभों को सफेद रंग करवाने की कोशिश करें। यह रंग घर का वातावरण और तापमान को अच्छा बनाए रखने में मदद करता हैं।
हरा रंग: अधिकतर हॉस्पिटल में हरा देखा जाता हैं, क्योंकि यह रंग सेहत को दुरस्त करने के लिए माना जाता हैं। घर के जिस हिस्से को भी पढ़ाई का स्थान बना रखा है या फिर पढ़ाई वाले कमरे को हरे रंग में भी करवाएं। इससे हमेशा सकारात्मक उर्जा आती हैं।