{"_id":"17e6e3ebf1d906e5456bde62ef6d3272","slug":"sri-sri-ravishankar-on-meditation-hindi-rj","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की रुचि पढ़ने में नहीं है तो इन बातों पर ध्यान दें","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
बच्चों की रुचि पढ़ने में नहीं है तो इन बातों पर ध्यान दें
आर्ट ऑफ लिविंग
Updated Wed, 08 Apr 2015 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आपने कभी सोचा है कि जब आपका मन किसी चीज़ में पूर्णतया मग्न रहता है अर्थात जब आप बच्चे से खेल रहे होते हैं या फिर जब आप सूर्य को डूबता हुआ देख रहे होते हैं तो मन घबराता नहीं है या गुस्से में नहीं होता।
विज्ञापन
जब मन शांत होता है, शरीर आराम की स्थिति में होता है तब आपका शरीर आपके मन का साथ देता है। जब मन तनाव रहित होता है तब परीक्षा के दौरान यह अपनी उच्चत्तम स्थिति में कार्य करता है और शरीर भी मजबूत रहता है। क्या आप अपने बच्चे के लिए ऐसा नहीं चाहते हैं?
विज्ञापन
पढ़ें, शरीर के इन अंगों पर गिरे छिपकली तो होता है बड़ा लाभ
विज्ञापन
कितनी ही बार आपने बच्चों को पढ़ाई के दौरान तनाव में व गुस्सा करते हुए देखा है? उनके कंधे झुक जाते हैं और सख्त हो जाते हैं, आंखों के पास तनाव इकटठा हो जाता है, पाचन तंत्र भी ठीक से कार्य नहीं करता और शरीर की अन्य बीमारियां भी पैदा होने लगती हैं।
पढ़ें,गुरू बदल रहे हैं चाल, इन चार राशियों के लिए रहेंगे शुभ
आदर्श रूप में हम यह सोचते हैं कि हमारे बच्चे में जीवन में आगे बढ़ने की क्षमता है, कठिन समस्याओं को सुलझाने की हिम्मत है और उनमें सृजनात्मकता है। ध्यान हमारे बच्चों को तनाव के नकारात्मक प्रभाव से बचाता है और मन को ताजा व स्वच्छ रखता है। ध्यान उन्हें स्पष्टता व सृजनात्मकता से सोचने की क्षमता प्रदान करता है।