फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   spiritualism and materialism go hand in hand

जरूरी है अध्यात्म के साथ भौतिकताः आचार्य श्री राम शर्मा

Thu, 08 Nov 2012 12:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 08 Nov 2012 12:03 PM IST
विज्ञापन
spiritualism and materialism go hand in hand
भौतिकता और आध्यात्मिकता परस्पर एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। एक के बिना दूसरी अधूरी है। जंगल में गुफा में रहने वाले विरक्त महात्मा को भी भोजन, प्रकाश, माला, कमण्डल, आसन, खड़ाऊँ, पुस्तक, कम्बल, आग आदि वस्तुओं की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


इनके बिना उनका जीवित रहना भी सम्भव न होगा। इतनी भौतिकता तो गुफा निवासी महात्मा को भी बरतनी पड़ेगी और अपने परिवार के प्रति प्रेम और त्याग बरतने की आध्यात्मिकता चोर-उठाईगीर और भौतिक सुखों में लिप्त व्यक्ति को भी रखनी पड़ेगी।
विज्ञापन


भौतिकता को तमतत्व और आध्यात्मिकता को सततत्व, माना गया है। दोनों के मिलने से रजतत्व बना है। इसी में मानव की स्थिति हैं। एक के भी समाप्त जाने पर मनुष्य का रूप नहीं रहता। तम नष्ट होकर सत ही रह जाए तो व्यक्ति देवता या परमहंस होगा। यदि सत नष्ट होकर तम ही रह जाए तो असुरता या पैशाचिकता ही बची होगी। दोनों स्थितियों में मनुष्यत्व समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए मानव जीवन की स्थिति जब तक है, तब तक भौतिकता और आध्यात्मिकता दोनों ही साथ-साथ रहती हैं। अन्तर केवल प्राथमिकता का है। सज्जनों के लिए आध्यात्मिकता ही प्रमुख रहती है, वे उसकी रक्षा के लिए भौतिक आधार की बहुत अंशों तक उपेक्षा कर सकते हैं।


इसी प्रकार दुर्जनों के लिए भौतिकता का स्थान पहला है। वे भौतिक लाभों के लिए आध्यात्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन भी कर देते हैं। इतने पर भी दोनों ही प्रकृति के लोग किसी न किसी रूप में भौतिक और अध्यात्मिक तथ्यों को अपनाते ही हैं, या उन्हें अपनाये ही रहना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed