फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   society then and now yogi ashwani pravachan

इस तरह बदल सकते हैं समाज की दिशा और दशा

Fri, 17 Jan 2014 01:08 PM IST
अध्यात्मिक गुरु / योगी अश्विनी
अध्यात्मिक गुरु / योगी अश्विनी Updated Fri, 17 Jan 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
society then and now yogi ashwani pravachan

गीता में स्पष्ट लिखा है कि समाज प्रसिद्ध व्यक्तियों के पदचिह्नों पर चलता है। एक समय था जब गुरु और शासक आदर्श पुरुष माने जाते थे। शासक गुरु के मार्गदर्शन में कार्य करते थे। समाज का और व्यक्ति का आध्यात्मिक उत्थान ही गुरु का उद्देश्य होता था।

विज्ञापन


शासक गुरु के निर्देश में जनता के लिए कार्य करता था और वानप्रस्थ का समय आने पर सब कुछ त्याग कर गुरु के आश्रम की ओर प्रस्थान करता था। यह पूरी तरह आदर्श समाज था; जिसे सतयुग भी कहा जाता है। इस दौर से अलग उत्तरजीवी त्रेता, द्वापर व कलियुग के आरंभ तक इस तरह के संस्कार जीवित रहे।
विज्ञापन


आज के आदर्श पुरुष फिल्म अभिनेता, राजनीतिज्ञ, प्रशासक, क्रिकेटर व कुछ कथित आध्यात्मिक गुरु ही रह गए हैं। इनमें से अधिकतर में एक समानता है कि वे भ्रष्ट तरीकों से धन इकट्ठा करने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी भड़कीली व खर्चीली जीवनशैली, आपराधिक पृष्ठभूमि व उनके विरुद्ध चल रहे मुकदमे, सदैव कैमरे के सामने दिखने की ललक, धन इकट्ठा करने की लालसा का मूल्य भोले भाले लोगों को चुकाना पड़ता हैं।


भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन करने अथवा व्यवस्था को बदलने की अपेक्षा अपने आस पास कम से कम एक व्यक्ति को बदलें व उसे किसी अन्य को बदलने के लिए प्रेरित करें। इस प्रकार से हम एक दिशा की ओर बढ़ेंगे। हमें इसके नतीजे भी मिल सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको सर्वप्रथम स्वयं को बदलना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed