फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   palm lines can loss your money

हथेली पर रेखाओं की अधिकता ला सकती है गरीबी, बचने के लिए करें ये उपाय

Sun, 14 May 2017 03:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sun, 14 May 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
palm lines can loss your money
हाथ की रेखाओं में ही निर्धनता के लक्षण दिखाई देते हैं

अगर आपको भी हमेशा पैसो की कमी रहती है। काफी मेहनत के बाद भी घर में निर्धनता छाई रहती है ‌तो इसका एक बड़ा कारण आपके हाथों की रेखा भी हो सकती है। हाथ की रेखाओं में ही निर्धनता के लक्षण दिखाई दे जाते है। जिसे समय से पहचानकर अगर उसका उपाय किया जाए तो आपकी मेहनत कभी बेकार नहीं जाएगी। ऐसे पहचानें गरीबी के लक्षणों को

विज्ञापन


- अगर आपकी हथेली में रेखाएं कम है या फिर छिन्न भिन्न है तो यह गरीबी का एक बड़ा लक्षण होता है।

- हथेली में रेखाओं पर अधिकता और उसकी टूट फूट भी अशुभ होता है।

- सूर्य रेखा पर यदि छोटी छोटी रेखाएं है तो व्यक्ति आर्थिक दृष्टि से काफी कमजोर होता है।

- हथेली में शनि पर्वत और चंद्र पर्वत दबे हुए हो। शुक्र पर्वत पर जरूरत से ज्यादा आड़ी तिरछी रेखाएं हो या भाग्य रेखा काफी कमजोर है तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में बराबर संघर्ष करना पड़ता है।

विज्ञापन

palm lines can loss your money

- बुध पर्वत के नीचे हृदय रेखा पर क्रॉस चिन्ह होने से व्यक्ति का उद्योग और व्यापार हानि और असफलता मिलती है।

- अगर आपके मध्यमा अंगुली के पहले पोर पर क्रॉस का चिन्ह है तो आपको हमेशा पैसो की कमी का सामना करना पड़ेगा।

- यदि बिना किसी शाखा के हृदय रेखा सीधी गुरु पर्वत पर समाप्त हो तो वह व्यक्ति जीवनभर आर्थिक अभाव में रहता है।

- यदि आपके भाग्य रेखा‌ केतु क्षेत्र से निकलकर राहु क्षेत्र में ही समाप्त हो जाती है तो मनुष्य की पैतक संपंत्ति का नाश हो जाता है। ऐसे में राहु व केतु की शांति करवानी चाहिए। भगवान शिव और गणेश की उपासना भी करनी चाहिए।

- यदि चंद्र से निकली हुई भाग्य रेखा को कोई आड़ी रेखा, बिन्‍दु, क्रॉस या राहु काटती हो तो रिश्तेदारों की हानि होती है। इससे बचने के लिए दान पुण्य करना चाहिए।

-यदि आपकी भाग्य रेखा मणिबंध से निकलकर शनि पर्वत पर आकर समाप्त हो जाती है तो मनुष्य मोह में पड़कर अपना भविष्य खराब कर लेता है। गुरु मंत्र का जाप करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed