फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Many people play a role behind other success but some never come out

सफलता के पीछे कई लोगों का हाथ होता है, लेकिन कुछ कभी सामने भी नहीं आ पाते

Thu, 04 Jan 2018 07:17 PM IST
एडिट डेस्क, अमर उजाला
एडिट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Jan 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
Many people play a role behind other success but some never come out
current
मानव एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में एक बड़ा अधिकारी था। मानव के नीचे एक हजार से भी अधिक लोगों की कई टीमें काम करती थीं। वह अपने काम के प्रति गंभीर तथा अपने सहयोगियों के प्रति बहुत संवेदनशील रहता था। वह ख्याल रखता था कि उसके लोग खुश रहें, जिससे कि उसका काम सबसे अच्छा बना रहे। उसकी टीम के सभी लोग उसे बहुत मानते और चाहते थे। एक दिन मानव दफ्तर में घुस ही रहा था कि उसने देखा, जहां कर्मचारी काम कर रहे थे, वहीं ऊपर एक बिजली का तार टूटकर लटक रहा था।
विज्ञापन


मानव ने एक सेकंड की देर किए बिना सभी कर्मचारियों को धीरे-धीरे दफ्तर से बाहर निकाल दिया। वह खुद बाहर जाने ही वाला था कि एकदम से वह बिजली का नंगा तार उसकी पीठ पर गिर पड़ा। इत्तफाक से एक कर्मचारी वहीं पर मौजूद था, जिसने मानव को देख लिया और वह बच गया। अगले लगभग पंद्रह दिन तक मानव अस्पताल में भर्ती रहा। जब वह वापस लौटा, तो कंपनी ने एक बड़े उत्सव का आयोजन किया और मानव को ढेरों कर्मचारियों की जान बचाने के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन


उत्सव के लगभग एक महीने बाद मानव लंच कर रहा था कि तभी एक कर्मचारी ने आकर मानव से पूछा, आपको आपका नीला बैग और मोबाइल तो वापस मिल गया था न सर? मानव को याद आया कि जिस दिन वह हादसा हुआ था, वह एक नया नीला बैग और मोबाइल हाथ में लेकर आया था। मानव को जब बैग वापस मिला था, तो वह थोड़ा फट गया था, इसलिए उस एक दिन के बाद उसने वह बैग कभी इस्तेमाल ही नहीं किया। मानव हैरान था कि उस कर्मचारी को उसके बैग के बारे में कैसे पता।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कर्मचारी बोला, उस दिन जब बिजली का तार आप पर गिरा था, तब मैंने ही आपको बचाया और अस्पताल पहुंचाया था। मानव स्तब्ध रह गया। दूसरों की जान बचाने के लिए मानव का सम्मान हुआ। पर जिसने उसकी जान बचाई, वह उसे जानता भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed