फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   kabir vani on women

इसलिए कबीरदास कहते हैं लड़कियों को घूरकर नहीं देखना चाहिए

Tue, 10 Mar 2015 01:13 PM IST
Updated Tue, 10 Mar 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
kabir vani on women

अगर आप भी राह चलते हुए या बस स्टैंड पर खड़े होकर वहां से गुजरने वाली लड़कियों को घूर-घूरकर देखते हैं तो अपनी इस आदत को सुधार लीजिए और बंद कीजिए लड़कियों को घूरना।

विज्ञापन


यह हम इसलिए नहीं कह रहे हैं कि लड़कियों ने आपकी फितरत भांप ली तो आपकी पिटाई भी हो सकती है। बल्कि यह कई मायनों में आपके लिए नुकसानदेय हो सकता है।

यह बात हम नहीं बल्कि भक्तिकाल के प्रसिद्घ संत कवि कबीरदास जी ने कहा है। आइये जानें कबीरदास जी ने ऐसा क्यों कहा है।

नारी को घूरने का नुकसान

kabir vani on women

कबीरदास जी अपने एक दोहे में कहते हैं कि 'नारी निरखि न देखिए, निरखि न किजै दौर। देखत ही ते विष चढ़ै, मन आवे कछु और।।'

यानी स्त्रियों को कभी भी घूरकर नहीं देखना चाहिए। और अगर देख लिया तो भूलकर भी उनके पीछे दौरना नहीं चाहिए। इसका कारण यह है कि नारी ऐसी होती है जिन्हें देखने मात्र से विष चढ़ जाता है और मन में कुविचार आने लगता है।

यहां कबीर दास जी ने विष शब्द का प्रयोग इसलिए किया है क्योंकि विष से जैसे शरीर का क्षय होने लगता है उसी प्रकार सुंदर स्त्रियों को देखकर मन में काम भाव जागृत होने लगता है।

काम भाव के जगने से दूषित और मलीन होने लगता है। व्यक्ति में अच्छे बुरे के बीच भेद करने की शक्ति नष्ट होने लगती है और कई बार इंसान गलत कदम उठा लेता है। इसलिए नारी को घूरकर देखने की मनाही करते हैं कबीरदास।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात को जानकर नारियों की ओर से मोह भंग हो सकता है

kabir vani on women

अपने एक अन्य दोहे में कबीरदास जी ने नारी के विषय में ऐसी बात कही है जिसे जानकर नारियों की ओर से आपका मोह भंग हो सकता है।

कबीरदास जी कहते हैं 'नारी मदन तालबड़ी, भवसागर की पाल। नर मच्छा के कारने, जीवत मांड़ी जाल।। कबीरदास जी अपने इस दोहे के माध्यम से स्त्री रुप के मोह में फंसे पुरुषों को बताते हैं कि स्त्री वासना का सरोवर है और इसने वासना और काम भाव में डूबे पुरुषों को फंसाने के लिए अपना जाल बिछा रखा है।

जिसने इस जाल की अनदेखी की और सरोवर में डुबकी लगायी उसकी नैय्या कभी पार नहीं लग सकती। वास्तव ईश्वर ने इस भवसागर में मनुष्यों को परखने के लिए स्त्री रुपी सरोवर और जाल को डाल रखा है। जो मनुष्य इस रहस्य को समझकर जाल में उलझने से बच जाते हैं उनकी नैय्या पार लग जाती है और वह ईश्वर के पास पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन

इसलिए है नारी रत्नों की खान?

kabir vani on women

लेकिन इन सब बातों से नारी की निंदा का ख्याल भी मन में नहीं लाइएगा, क्योंकि नारी रत्नों की खान है यह बात कबीर दास जी अपने अगले दोहे इस प्रकार व्यक्त करते हैं।

नारी हमेशा से भारत में आदरणीय और पूजनीय रही है। कबीरदास जी ने भी इस बात को व्यक्त है। कबीरदास जी अपने एक दोहे में कहते हैं 'नारी निंदा न करो, नारी रतन की खान। नारी से नर होत हैं, ध्रुव प्रह्लाद समान।।

यानी नारी का कभी अपमान नहीं करना चाहिए, नारी के प्रति कभी भी कुदृष्टि नहीं रखनी चाहिए क्योंकि नारी गुणों की खान है। इस खान से कई महान व्यक्तियों ने जन्म लिया है जिनमें ध्रुव और प्रह्लाह शामिल हैं।

यानी सब कुछ मनुष्य की दृष्टि पर निर्भर है अगर आप नारी के प्रति सम्मान का भाव रखेंगे तो वह आपको मुक्ति की ओर ले जा सकती है और अगर कुदृष्टि डालेंगे उन्हें घूरेंगे तो वही नारी आपको नरक का राह भी दिखा सकती है। इसलिए अब तय आपको करना है कि नारी को घूरेंगे या उनका सम्मान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed