फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   if you giving importance to small things, life starts getting smaller

सीख: छोटी बातों को अहमियत देने से जिंदगी भी छोटी लगने लगती है

Mon, 11 Jun 2018 03:06 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 11 Jun 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
if you giving importance to small things, life starts getting smaller

एक मैनेजर, जिसने कंपनी की दो सहेलियों की गलतफहमी दूर करते हुए दूरदर्शिता का परिचय दिया।

विज्ञापन


प्रियंका और शब्दा सहेलियां थीं। एक साथ पढ़ाई पूरी करने के बाद वे एक ही कंपनी में काम भी करने लगीं। पर एक दिन उनकी जिंदगी में ऐसा तूफान आया, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। किसी ने उनके बीच गलतफहमी की ऐसी दीवार खड़ी कर दी कि उन दोनों ने एक दूसरे से बात किए बगैर खुद को अलग कर लिया। वे रोज आमने-सामने होती थीं, फिर भी वे बात नहीं करती थीं।

दोनों मन ही मन बहुत दुखी थीं, क्योंकि वे एक दूसरे को बहुत चाहती थीं। एक दिन मैनेजर ने उन दोनों को केबिन में बुलाया और समझाने की कोशिश की। पर दोनों टस से मस नहीं हुईं। अगले दिन मैनेजर ने दोनों को अलग-अलग टीमों में बांट दिया। अब तक उन दोनों के काम से उनकी टीम बहुत खुश थी। पर नई टीमों में बंटने से उनके काम पर फर्क पड़ने लगा और टीम का प्रदर्शन बदतर होने लगा। प्रियंका और शब्दा पर उंगलियां उठने लगीं। दोनों को कंपनी से निकालने की बातें शुरू हो गईं।
विज्ञापन


मैनेजर ने आखिरी बार दोनों को बुलाया और कहा, मैं तुम्हें और नहीं समझाऊंगा, क्योंकि मैं खुद यह नौकरी छोड़ रहा हूं। दोनों हैरान रह गईं। मैनेजर बोला, असल में मैंने कल एक कलम बाजार से खरीदी थी। मैं अपना सारा काम  कलम से करता हूं। लेकिन वह कलम खराब हो गई। इसलिए मैं नौकरी छोड़ रहा हूं। प्रियंका और शब्दा कुछ बोलें, इससे पहले मैनेजर फिर बोले, अजीब है न। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर यही काम तो आप लोग भी कर रहे हैं। यह आपको तय करना है कि जिस वजह से आपके बीच लड़ाई हुई, वह कारण ज्यादा बड़ा है या आपका रिश्ता, आपका काम और आपका परिवार ज्यादा बड़ा है। क्या कोई गलतफहमी इतनी बड़ी हो सकती है कि वह आपकी जिंदगी बदल दे? अब फैसला करना आपके हाथ में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed