फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   how to worship lord sun

भूलकर भी न देखें सूर्य प्रतिमा का ये हिस्सा, होगा बड़ा कष्ट

Wed, 14 Jun 2017 03:13 PM IST
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला Updated Wed, 14 Jun 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
how to worship lord sun

हिन्दू धर्म में देवी-देवाताओं की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया हैं।सभी पंचदेवों में सूर्य का विशेष स्थान होता  हैं। सूर्य की पूजा करने से सभी तरह की फल प्राप्त होते है इसलिए सुबह-सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाने की परम्परा होती है लेकिन भगवान सूर्य देव की आराधना करने के पीछे कुछ खास नियम बताया गया हैं। शास्त्रों के अनुसार कभी भी भगवान सूर्य के पैरों के दर्शन नही करना चाहिए। अगर गलती से भी आपने सूर्य देव की प्रतिमा के पैरों का दर्शन कर लिया तो इसका परिणाम विनाशकारी होता हैं। शास्त्रों में इसके पीछे एक कथा बताई गई हैं  

विज्ञापन


ये है इसके पीछे का राज
पुराणो के अनुसार सूर्य का विवाह प्रजापति की पुत्री संज्ञा से हुआ था। सूर्य का आभा तेजस्वी होने के कारण उन्हें सामान्य आंखों देख पाना संभव नही होता था। इसी वजह से कुछ दिनो बाद संज्ञा ने अपनी छाया को पति सूर्य देव की सेवा में लगा दिया और अपने पिता के घर चली गई।जब कुछ समय बाद सूर्य को इस बात का आभास हुआ तो उन्होनें तुरंत संज्ञा को अपने पास बुला लिया और जाने का कारण पूछा तब संज्ञा ने सारी बातें सूर्यदेव को बताई।

विज्ञापन

how to worship lord sun
तेज ‌ को कम करने का निवेदन किया

इसके बाद सूर्यदेव ने तुरंत देवताओं के शिल्पकार विश्वकर्मा बुलाया और निवेदन किया कि मेरे तेज को थोडा कम कर दें तब विश्वकर्मा ने एक चाक बनाया और उसको सूर्य पर चढ़ा दिया। विश्वकर्मा ने सूर्य के  सारे शरीर का तेज कम कर दिया लेकिन उनके पैरों का तेज कम न कर सकें। इसी कारण से तबसे उनके पैरों का तेज सहन करना मुश्किल बना हुआ हैं। इसी कारण से हमारे शास्त्रों में सूर्य के चरणों का दर्शन वर्जित माना जाता हैं। जो भी यदि सूर्य की चरणों के दर्शन करता है उसे पापो से मुक्ति नही मिल पाती हैं यही कारण है कभी भी सूर्य की प्रतिमा के चरणों के दर्शन नही करना चाहिए।

कैसे करेे   आराधना


-सुबह-सुबह स्नान करके सबसे पहले सूर्यदेव की पूजा जरुर करना चाहिेए।

- सबसे पहले सूर्य देव को सुबह पूजा-पाठ करने के बाद उनको जल जरुर अर्पित करें क्योंकि सूर्य को जल देने का धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व दोनो है।

- भगवान सूर्य सिंह राशि के स्वामी होते है ऐसी दशा में इनकी महादशा 6 सालो तक होती है इसलिए इनकों प्रसन्न करने के लिए नित्य जल चढ़ाया जाना चाहिए।

- सूर्यदेव की आराधना तो करनी चाहिए ऐसे में अगर भगवान शिव की पूजा की जाए तो अच्छा फल जरुर प्राप्त होता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed