फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   hard work and passion is all required for getting successful

सफलता का मंत्र: ज्ञान के लिए रेखाओं की नहीं, सच्ची लगन और मेहनत चाहिए

Fri, 01 Dec 2017 09:26 AM IST
अमर उजाला, संपादकीय डेस्क
अमर उजाला, संपादकीय डेस्क Updated Fri, 01 Dec 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
hard work and passion is all required for getting successful

बात बहुत पुरानी है। एक व्यक्ति ने अपने पुत्र को गुरुकुल में पढ़ाई करने के लिए भेजा। वह बालक गुरुकुल में पढ़ाई करने लगा। एक दिन गुरुजी ने उसे एक सबक याद करने के लिए दिया, लेकिन उस बालक से सबक याद नहीं हुआ। गुरुजी को गुस्सा आ गया। उन्होंने दंड देने के लिए डंडा उठाया। बालक ने अपना हाथ आगे कर दिया। गुरुजी ज्योतिष के जानकर थे। उन्होंने जब उसका हाथ देखा, तो उनका गुस्सा शांत हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें- मां की ममता ऐसी होती है कि अपनी जान भी छोटी लगती है
विज्ञापन


एक दिन बालक ने गुरुजी से पूछा कि गुरुजी आपने मुझे उस दिन दंड क्यों नहीं दिया?' गुरुजी ने कहा, 'बेटा तुम्हारी हाथ में विद्या की रेखा ही नहीं है। जब विद्या की रेखा नहीं है, तो तुम सबक कभी भी याद नहीं कर सकते हो। हो सकता है कि तुम आगे भी विद्या ग्रहण न कर पाओ।' इतना सुनते ही बालक ने कहा, 'विद्या की रेखा नहीं हुई, तो क्या हुआ? मैं अभी इसे बना देता हूं। उसने एक नुकीला पत्थर लिया और उससे अपने हाथों पर विद्या की रेखा बना दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन



यही बालक आगे चलकर संस्कृत के महान विद्वान पाणिनि के नाम से प्रसिद्ध हुआ। कहने का तात्पर्य यह है कि विद्या अध्ययन करने के लिए रेखाओं की जरूरत नहीं होती, बल्कि सच्ची लगन, मेहनत, स्वयं पर विश्वास और कठिन परिश्रम की जरूरत होती है। जो लोग अपना भविष्य हाथों की चंद लकीरों के बल पर तय करते हैं, वह जीवन में ज्यादा दूर तक नहीं पहुंच पाते हैं।

अमर उजाला कच्ची धूप से साभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed