फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   guru maa anandmurti speech on growth in life

इस तरह भर-भरकर पीते रहो जाम, जीवन की राह होगी आसान

Thu, 26 Mar 2015 10:57 AM IST
गुरुमां आनंदमूर्ति/अध्यात्मिक गुरु
गुरुमां आनंदमूर्ति/अध्यात्मिक गुरु Updated Thu, 26 Mar 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
guru maa anandmurti speech on growth in life

ईश्वर की राह पर आप चल सको, ज्ञान की, सत्य की राह पर तुम बढ सको, इसके लिये निरंतर सुनने की, समझने की और समझे हुए को शोध करने की आवश्यकता आती है। बुद्ध का सूत्र है, ‘पाप न करना, पुण्य करना, चित्त का शोध करना, यही बुद्धों का शासन है।’ चित्त का शोध करने का मतलब, प्रतिपल जागृत रहते हुए, होशपूर्वक जो भी अभी, इसी पल आपके सामने हो रहा है, उसको देखना।

विज्ञापन


देखते हुए इसे ध्यान में रखना कि जैसा आज है, वैसा कल नहीं रहेगा, सब बदल जाएगा। लेकिन इस बदलते हुए समय और इस बदलते हुए परिवेश को जो देख रहा है, वह कभी नहीं बदलता है।
विज्ञापन


जीवन जीने की यह नई राह है। इस राह पर चलो, पुराने रास्ते से जितनी जल्दी छूट सको, उतनी जल्दी छूटो। पुरानी आदत थी, चीज़ों को पकड़ने की। अब नई आदत डालो, चीज़ों को छोड़ने की। आज तक चीज़ों को पकड़ना सीखा है, अब इनको छोड़ना भी सीख लो।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन छोड़ना सिर्फ़ बुद्धि से न हो, छोड़ना समझ से हो। क्योंकि अब ‘नई ज़िन्दगी मिली है। इस नए जीवन में, नये ढंग में साथी भी नए होने चाहिए। पुराने यार-दोस्त पुरानी बातें करेंगे। पुराने मित्र कहेंगे, ‘चल शापिंग करने चलें, कपड़े खरीदने चलें। नयी राह के नए साथी कहेंगे, ‘चीज़ें जोड़कर क्या करना है। जितना उपयोगी है, उतना रखो, बाकी काहे को इकट्ठा करना?


नया जीवन उसको मिलता है, जो नई राह पर चलने की हिम्मत रखता है। नए जीवन में हर रोज़ सुबह उठो, तो अपने हृदय में विराजमान ईश्वर से कहो कि ‘तेरी राहों पर चलती रहूंगी। दर पर आयी हूं आती रहूंगी। आप सभी ईश्वर की राह पर, इस नयी राह पर चलते रहो, अपने नए जीवन में अमृत के जाम भर-भरकर पीते रहो और पी-पीकरजीते रहो, यही मंगलकामना आप सभी के लिये करती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed