फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   do not frustrated if you have trouble in your life

सीख: मुनाफे पर खुश और घाटा होने पर दुखी नहीं होना चाहिए

Tue, 09 Jan 2018 08:46 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Jan 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
do not frustrated if you have trouble in your life

एक नदी के किनारे एक खूबसूरत गांव था। उस गांव में जाने के लिए नाव का उपयोग करना पड़ता था। मोहन उसी गांव में रहना वाला एक व्यवसायी था। उसके पास एक नाव थी। उस नाव के लिए कई लोग बोलियां लगा चुके थे, लेकिन मोहन उसे कभी बेचना नहीं चाहता था। एक दिन जब वह अपने काम से लौटा, तो देखा कि नाव डूब रही थी। मोहन यह देखकर गला फाड़-फाड़कर चिल्लाने लगा। उसकी चीख सुनकर उसका छोटा बेटा आया और बोला, पिता जी आप क्यों रोते हो। मैंने कल ही नाव का सौदा एक सेठ से कर लिया था। अब तो वह नाव हमारी है ही नहीं। मोहन एकदम से चुप हो गया, फिर बेटे की पीठ थपथपाई और मुस्कराने लगा।

विज्ञापन



तब तक पीछे से मोहन का मंझला बेटा आया और बोला, पिता जी, आपकी नाव डूब रही है और आप मुस्करा रहे हैं। मोहन ने छोटे बेटे और सेठ के बीच हुई बातचीत का ब्योरा देते हुए कहा, जो चीज हमारी नहीं, उस पर क्या रोना! तभी मंझला बेटा बोला, अरे नहीं पिता जी, वह सौदा तो कल ही सेठ ने मना कर दिया था, क्योंकि उन्हें कोई और नाव मिल गई थी। मोहन ने बेटे की बात सुनकर अपना सिर पकड़ लिया और फिर दहाड़ें मारकर रोने लगा।
विज्ञापन



कुछ ही देर में मोहन का सबसे बड़ा बेटा वहां आया और मोहन को देखकर हंसने लगा। मोहन ने पूछा, क्यों हंस रहे हो तुम? बड़ा बेटा बोला, जिस नाव को देखकर आप रो रहे हैं, उसमें तो कल रात ही छेद हो गया था। एक दूसरी नाव से टक्कर होने की वजह से उसका पिछला हिस्सा टूट गया था और उसमें पानी घुसने लगा था। जिस नाव वाले ने ठोकर मारी थी, उसने नाव की पूरी कीमत अदा की है, पैसे मां के पास हैं। मोहन सोचने लगा कि उसके भाव कैसे लगातार बदल रहे हैं। नाव तो डूब रही थी, पर डूबती नाव को देखकर कभी वह दुखी हो रहा था, कभी खुश और फिर दुखी। मोहन समझ गया कि यह सब नजरिये का खेल है। नजरिया बदलते ही उसके भाव भी बदलते जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed