{"_id":"57a9aa8e4f1c1bb461ee4ee4","slug":"contiguous-disease-reason-positive-thought-of-life","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इसलिए महामारी लाती है आफत, जाती है लोगों की जान","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
इसलिए महामारी लाती है आफत, जाती है लोगों की जान
यशपाल शास्त्री
Updated Tue, 09 Aug 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
आयुर्वेद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा अनंगपाल के राज अवंती में महामारी फैली। और लोग मरने लगे। शासन ने बहुतेरे उपाय कराए, पर उसका कुछ असर न हुआ। लोग मरत रहे। दुखी राजा ईश्वर से प्रार्थना करने लगा। तभी अचानक आकाशवाणी हुई। आकाश के देवता ने कहा, तुम्हारी राजधानी के बीचोबीच एक सूखा कुआं है। लोगों से कहो कि अमावस की रात राज्य के प्रत्येक घर से एक-एक लोटा दूध उस कुएं में डाला जाए। यह काम होते ही महामारी रुक जाएगी और लोगों का मरना बंद हो जाएगा। अनंगपाल ने तुरंत राज्य में घोषणा करा दी कि अमावस की रात को हर घर से कुएं में एक-एक लोटा दूध डालना अनिवार्य है।
विज्ञापन
कुअां
अमावस की रात जब लोगों को कुएं में दूध डालना था, उसी रात अवंती नगर में ही रहने वाली एक वृद्ध स्त्री ने सोचा कि अगर मैं दूध की जगह एक लोटा पानी डाल दूं, तो किसी को क्या पता चलेगा? इसी विचार से उस वृद्धा ने कुएं में चुपचाप एक लोटा पानी डाल दिया। अगले दिन जब सुबह हुई, तो अनंगपाल ने देखा कि लोग वैसे ही मर रहे थे। कुछ भी नहीं बदला था। महामारी रुकी नहीं थी। राजा ने कुएं के पास जाकर कारण जानना चाहा, तो उसने देखा कि सारा कुआं पानी से भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुअां
उसमें दूध की एक बूंद नहीं थी। राजा समझ गया कि इसी कारण महामारी दूर नहीं हुई और लोग अब भी मर रहे हैं। दरअसल ऐसा इसलिए हुआ कि जो विचार उस बुढ़िया के मन में आया था, वैसा ही विचार राज्य के लोगों के मन में भी आया और किसी ने कुएं में दूध नहीं डाला। जिस राज्य में स्वार्थी और कृपण लोग रहत हों, वहां किसी का हित नहीं सध सकता। इसका कारण सिर्फ यह है कि लोग छोटी-छोटी बातों में अपनी संकीर्ण लालसाओं की ही परवाह करते हैं।