फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   avoid pleasure of taste become sage

बड़ा बनना है तो स्वाद का त्याग करना सीखो

Thu, 16 Aug 2012 12:30 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2012 12:30 PM IST
विज्ञापन
avoid pleasure of taste become sage
भगवान बुद्ध कहा करते थे कि भिक्षु को सबसे पहले स्वाद का त्याग करना चाहिए। यदि जिह्वा बस में नहीं है, तो संतत्व नष्ट हो जाता है। एक बार भिक्षु बुद्धप्रिय ने अपने दो शिष्यों को आदेश दिया, अब तुम भगवान बुद्ध के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के कार्य में समर्पित भाव से जुट जाओ।
विज्ञापन


जगह-जगह पहुंचकर लोगों को आडंबर और अंधविश्वास त्यागकर सदाचारी जीवन बिताने की प्रेरणा दो। अहंकार और क्रोध को पास न फटकने देना। तभी तुम्हारा भिक्षु जीवन सार्थक बनेगा। दोनों ने उन्हें प्रणाम किया और धर्म प्रचार के लिए निकल पड़े। इनमें से छोटा भिक्षु किसी राजघराने का बेटा था। उसे सुस्वादु भोजन करने की आदत थी।
विज्ञापन


भिक्षा में उसे दाल-रोटी मिली। उसने रोटी का पहला कौर मुंह में दिया, तो दाल में नमक न होने के कारण उसे निगल नहीं पाया। उसने एक दुकान से नमक मांगा और भोजन स्वाद लेकर खाया। बड़े भिक्षु ने जब उसे भिक्षा में मिले खाने में नमक छिड़कते देखा, तो क्रोधित होकर बोला, यदि तू स्वाद नहीं त्याग सका, तो भिक्षु क्यों बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे ने भी क्रोधित होकर कहा, किसने आपको अनुशासन का पाठ पढ़ाने का अधिकार दिया है। बड़े भिक्षु को याद आया कि गुरुदेव ने कहा था कि क्रोध को पास न आने देना। बड़े भिक्षु ने तुरंत विनम्र होकर कहा, प्रियवर, मुझे कोई सीख देनी थी, तो प्रेम से कहना चाहिए था।


छोटे भिक्षु को भी अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने कहा, वास्तव में मुझे भी स्वाद का त्याग करना चाहिए। इस तरह दोनों का विवेक जागृत हो उठा, और वे क्रोध त्यागकर सच्चे साधु बनने की दिशा में अग्रसर हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed