फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Always believe in yourself and never afraid to take new challenges

सक्सेस मंत्र: हमेशा खुद पर करें विश्वास, चुनौतियों से कभी न घबराएं

Mon, 11 Dec 2017 08:47 AM IST
अमर उजाला,संपादकीय डेस्क
अमर उजाला,संपादकीय डेस्क Updated Mon, 11 Dec 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
 Always believe in yourself and never afraid to take new challenges

जिंदगी में सफलता पाना हर किसी का लक्ष्य होता है, लेकिन सफलता की इस सीढ़ी पर चढ़ने के लिए ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास भी जरूरी है। मार्क ट्वेन ने यूं ही नहीं कहा है कि जीवन में सफलता पाने के लिए अपनी कमियों के प्रति स्वीकार और आत्मविश्वास दोनों जरूरी है। दरअसल, अपनी कमियों को दूर करने के लिए पहले जरूरी है कि आप उन्हें स्वीकारें, फिर अपने आत्मविश्वास की बदौलत उन्हें दूर करने की कोशिश करें।

विज्ञापन


पढ़ें- मां की ममता ऐसी होती है कि अपनी जान भी छोटी लगती है
विज्ञापन


हालांकि, किसी भी नए काम को करने से पहले कुछ घबराहट होना लाजमी है, परंतु पहले ही यह मान लेना गलत है कि यह काम मुझसे नहीं होगा। हर किसी का अपना कम्फर्ट जोन होता है, जिसमें रह कर काम करना आसान होता है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में आपको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आकर दूसरी चुनौतियों को स्वीकार करना होगा। याद रहे कि आप जिस जोन में काम करने में सहज अनुभव करते हैं, वहां भी आपकी मेहनत ही है, जिसकी बदौलत आप सहज महसूस करते हैं। किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले घबराएं नहीं। पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करें। एक दिन ऐसा आएगा, जब आप उस नए कार्य में भी कम्फर्टेबल महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- जब पानी नहीं अपने अहंकार से मृत्यु को प्राप्त हुआ गुलाब का पौधा
 
अपने अंदर आत्मविश्वास को जगाने के लिए सबसे जरूरी है, खुद के बारे में जानना। प्रतिदिन खुद को जानने-समझने और सोचने के लिए थोड़ा समय निकालें। जैसे, भविष्य को लेकर आपकी क्या योजनाएं हैं? आप क्या पाना चाहते हैं? सबसे महत्वपूर्ण सवाल, यदि आपको नए मौके मिलते हैं, तो आप उनको भुनाने के लिए तैयार है या नहीं? अपने अंदर आत्मविश्वास लाने के लिए हमेशा ऐसे दोस्त बनाएं, जिनका खुद पर विश्वास बुलंद हो। ऐसे लोगों से मिलना शुरू करें, जो आपको अपने कामों से प्रभावित करने का माद्दा रखते हों। अपने अंदर कभी नकारात्मकता को जन्म न लेने दें। नकारात्मकता हमेशा आपको आगे बढ़ने से रोकती है। खुद को विश्वास से भरपूर रखें। आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में आपके फैसले ही आपको दूसरों से आगे रखेंगे। ऐसे में, जरूरी है कि आपके फैसलों में आपका आत्मविश्वास झलके। इसके अलावा, सही फैसलों के जब आपको सही नतीजे मिलने लगेंगे, तो इससे आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। काम को टालने की बजाय, उसे समय पर पूरा करने का प्रयास भी आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed