फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   without ammunition war in Future

जब हथियारों के बिना होगा भीषण संग्राम

Fri, 31 Jan 2020 05:13 PM IST
रुस्तम राणा विल वारेंट (सेकंड)
विल वारेंट (सेकंड) Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 31 Jan 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
without ammunition war in Future
mind reading device

बिना किसी बाहरी साधनों के दूरदराज तक देख-सुन लेना अब इतना यथार्थ लग रहा है कि सेना के जवानों के बिना हथियारों की लड़ाई के जीतने के सपने साकार करने में नासा और इसरो के सहयोगी वैज्ञानिकों, माइंड रीडर और संचार साधनों को ऑपरेट करने वाले शोधकर्ताओें और वैज्ञानिकों की एक टीम जुटी हुई है। 

विज्ञापन


अंजाम देने में सेना के साथ जुटे 45 वर्षीय जैव चिकित्सा वैज्ञानिक और अल्बाने मेडिकल कॉलेज में न्यूयॉर्क स्टेट डिपार्टमेंट के स्वास्थ्य विभाग में ब्रेन कंप्यूटर के प्रमुख गेर्विन शाल्क इस दिशा में काम कर रहे हैं। योजना फिलहाल बुनियादी चरण पर है, जिसके तहत गुफाओं जैसे माहौल में संकेत भेजने और पता लगाने की तकनीक पर काम चल रहा है। पूरी उम्मीद है कि युद्ध के माहौल और शोरगुल के बीच आवाज, सिंथेटिक टेलीपैथी और तकनीक के मिश्रण के जरिए इसे मुमकिन बनाया जा सकेगा। 
विज्ञापन


विज्ञान और अध्यात्म के नियमों का इस्तेमाल करते हुए लोगों के दिमाग में मौजूद चीजों को पढ़ने की कोशिश की जा रही है। वे एक खास तरह से सोचने वाले हैलमेट नुमा यंत्र बनाने में जुटे हैं कि उससे आक्रांता का दांव उसके चलने का विचार करते ही पता लग जाए। अतींद्रिय सूचना और संवाद के लिए कुछ लोग टेक्नोपैथी की बात करते हैं। उनका मानना है कि भविष्य में इस तरह की तकनीक विकसित हो सकती है, जिसमें टेलीपैथी का उपयोग कुशलता से संभव हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के रीडिंग विश्वविद्यालय के कैविन वॉरिक का शोध इसी विषय पर है कि किस तरह एक व्यावहारिक और सुरक्षित उपकरण तैयार किया जाए, जो मनुष्य के स्त्रायु तंत्र को कंप्यूटरों और एक-दूसरे से जोड़े। उनका कहना है कि भविष्य में हमारे लिए संपर्क का यही प्रमुख तरीका बन जाएगा। योग और अध्यात्म के जानकार या विद्वानों ने भी इस मिशन में मदद की पहल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed