फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   why avoid rice rice on ekadasi vrat

इसलिए कहा जाता है एकादशी के दिन चावल नहीं खाएं

Wed, 26 Mar 2014 02:48 PM IST
Updated Wed, 26 Mar 2014 02:48 PM IST
विज्ञापन
why avoid rice rice on ekadasi vrat

शास्त्र और पुराणों में एकादशी का बड़ा महत्व बताया गया है। मान्यता है कि वर्ष की सभी एकादशी करने वालों के सभी पाप कट जाते हैं और भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति मृत्यु के बाद उत्तम लोक में स्थान प्राप्त करने का अधिकारी बन जाता है।

विज्ञापन


शास्त्रों में एकादशी के लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं। इनमें कुछ नियम उन लोगों के लिए भी हैं जो एकादशी का व्रत नहीं रख पाते हैं। इनमें एक बड़ा नियम है एकादशी के दिन चावल का त्याग।

विज्ञापन

चावल खाने से इसलिए लगता है पाप

why avoid rice rice on ekadasi vrat

शास्त्रों के अनुसार एकादशी के दिन चावल खाना अखाद्य पदार्थ अर्थात नहीं खाने योग्य पदार्थ खाने का फल प्रदान करता है। पौराणिक कथा के अनुसार माता शक्ति के क्रोध से बचने के लिए महर्षि मेधा ने शरीर का त्याग कर दिया और उनका अंश पृथ्वी में समा गया।

चावल और जौ के रूप में महर्षि मेधा उत्पन्न हुए इसलिए चावल और जौ को जीव माना जाता है। जिस दिन महर्षि मेधा का अंश पृथ्वी में समाया, उस दिन एकादशी तिथि थी। इसलिए एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित माना गया।


मान्यता है कि एकादशी के दिन चावल खाना महर्षि मेधा के मांस और रक्त का सेवन करने जैसा है।

एकादशी के दिन चावल नहीं खाने का वैज्ञानिक कारण

why avoid rice rice on ekadasi vrat

वैज्ञानिक तथ्य के अनुसार चावल में जल तत्व की मात्रा अधिक होती है। जल पर चन्द्रमा का प्रभाव अधिक पड़ता है। चावल खाने से शरीर में जल की मात्रा बढ़ती है इससे मन विचलित और चंचल होता है।

मन के चंचल होने से व्रत के नियमों का पालन करने में बाधा आती है। एकादशी व्रत में मन का निग्रह और सात्विक भाव का पालन अति आवश्यक होता है इसलिए एकादशी के दिन चावल और चावल से बनी चीजें खाना वर्जित कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed