फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   story of ganga and muslim king

मुसलमान होकर भी गंगा के प्रति इनकी श्रद्घा कमाल की है

Wed, 27 May 2015 06:24 PM IST
Updated Wed, 27 May 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
story of ganga and muslim king

गंगा नदी को देव नदी कहा जाता है क्योंकि पुराणों में उल्लेख किया गया है कि गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर आई है। माना जाता है कि गंगा भगवान विष्णु के चरणों से निकली है और शिव जटाओं में इनका निवास है।

विज्ञापन


विष्णु और शिव से गंगा का संबंध होने के कारण गंगा को पतित पाविनी कहा जाता है। माना जाता है कि गंगा में स्नान करने से मनुष्य के कई पाप कट जाते हैं।

हिन्दू धर्मग्रथों में बताया गया है कि अंत काल में गंगा के समीप प्राण त्याग करने से मुक्ति मिलती है। मृत्यु के बाद आत्मा की शांति के लिए मृत व्यक्ति की अस्थि को गंगा में विसर्जन करना उत्तम माना गया है।
विज्ञापन


इन बातों से गंगा के प्रति हिन्दूओं की आस्था तो स्वभाविक है लेकिन कई मुसलमान बादशाह भी हुए हैं जिनकी गंगा में अपार श्रद्घा थी और इसी श्रद्घा के कारण हर दिन गंगा जल पीते थे। और इसके लिए वह क्या क्या जतन करते थे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मद बिन तुगलक का गंगा प्रेम

story of ganga and muslim king

तुगलक वंश के शासक मुहम्मद बिन तुगलक के बारे में कहा जाता है कि गंगा नदी के प्रति इनकी गहरी आस्था थी। यह नियमित रूप से गंगा का जल पीते थे।

अरबी यात्री 'इब्ने बत्तूता' भारत आया था। इन्होंने अपनी यात्रा वृतांत में मुहम्मद बिन तुगलक के गंगा प्रेम का उल्लेख किया है।

यात्रा वृतांत में इब्ने बत्तूता ने लिखा है कि बादशाह के लिए दौलताबाद गंगाजल लाया जाता था। गंगा जल को दौलताबाद पहुंचने में 40 दिन का वक्त लगता था।

अकबर का गंगा प्रेम कमाल का

story of ganga and muslim king

आइने अकबरी जिसमें अकबर के जीवन की झलक मिलती है इस पुस्तक में अकबर के गंगा के प्रति प्रेम का उल्लेख मिलता है। आइने अकबरी के लेखक लेखक अबुल फजल ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि अकबर को गंगा जल से बड़ा प्रेम था।

इन्हें नियमित गंगा जल मिलता रहे इसके लिए इन्होंने 20 लोगों को काम पर लगा रखा था। जब बादशाह आगरा या फतेहपुर सीकरी रहते तब उनके लिए गंगा जल सोरों से आता और जब वह पंजाब जाते तब हरिद्वार से उनके लिए गंगा जल आता था।

औरंगजेब की गंगा के प्रति श्रद्घा

story of ganga and muslim king

मुगल बादशाह औरंगजेब को हिन्दूओं के प्रति बहुत दयालु नहीं माना जाता है क्योंकि इनके शासन काल में कई ऐसे नियम कानून बनाए गए जो इनकी छवि को हिन्दू विरोधी शासक के रूप में दर्शाता है।

जबकि फ्रांसीसी यात्री 'बर्नियर' जिसने शहजादा दाराशिकोह की चिकित्सा की थी उसने अपने यात्रा वितृांत में लिखा है कि बादशाह औरंगजेब के भोजन के साथ गंगाजल भी रहता था।

बादशाह ही नहीं उनके दरबारी भी नियमित गंगा जल का सेवन करते थे। जब भी बादशाह यात्रा पर होते तब ऊॅंटों पर लदवाकर गंगा जल अपने साथ ले जाते थे। बर्नियर की इन बातों से यह ज्ञात होता है कि औरंगजेब भी गंगा के प्रति आस्था रखने वालों में से थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed