फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Shardiya Navratri 2022 goddess durga mantra for fulfilling all your desire

Navratri 2022: मां दुर्गा के 10 चमत्कारी मंत्र जिनसे होती है हर मनोकामना पूरी, नवरात्रि में जरूर करें इनका जाप

Mon, 26 Sep 2022 12:07 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 26 Sep 2022 12:07 AM IST
सार

Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि के दिनों में माता रानी पृथ्वी पर होती हैं, इसलिए इन दिनों उन्हें प्रसन्न करना अधिक आसान होता है। नवरात्रि में पूजा करने से माता जल्दी भक्तों की मनोकामना भी पूरी करती हैं।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 goddess durga mantra for fulfilling all your desire
मां दुर्गा के 10 चमत्कारी मंत्र जिनसे होती है हर मनोकामना पूरी - फोटो : iStock

विस्तार

Shardiya Navratri 2022: हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का बहुत अधिक महत्व होता है। इस बार शारदीय 26 सितंबर से शुरू होकर 04 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। वहीं 05 अक्टूबर को विजयादशमी है। कहा जाता है कि नवरात्रि के दिनों में माता रानी पृथ्वी पर होती हैं, इसलिए इन दिनों उन्हें प्रसन्न करना अधिक आसान होता है। नवरात्रि में पूजा करने से माता जल्दी भक्तों की मनोकामना भी पूरी करती हैं। पूजा पाठ के अलावा देवी दुर्गा के कुछ चमत्कारी मंत्र हैं, नवरात्रि के दिनों में अपनी मनोकामना के अनुसार इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में खुशियां आती हैं। साथ ही सभी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं।  

विज्ञापन


सुयोग्य जीवन साथी के लिए
माता रानी के इस सिद्ध मंत्र से सुंदर और सुयोग्य जीवन साथी पाने की इच्छा पूरी होती है।

पत्नीं मनोरमां देहि नोवृत्तानुसारिणीम्। तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥ 

गुणवान और शक्ति बढ़ाने के लिए
कहा जाता है कि नवरात्रि में इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति गुणवान और शक्तिशाली बनता है।

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि में इस दिन होगा कन्या पूजन, जानिए महत्व और विधि
विज्ञापन


सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्ति भूते सनातनि। गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोऽस्तु ते।। 

जीवन में प्रसन्नता के लिए
जीवन में खुशियां चाहते हैं तो नवरात्रि में इस सिद्ध मंत्र का जप करें। 

प्रणतानां प्रसीद त्वं देवि विश्वार्तिहारिणि। त्रैलोक्यवासिनामीडये लोकानां वरदा भव।।

आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए
आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नवरात्रि में माता के इस सिद्घ मंत्र का जप करें।

दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः। सवर्स्धः स्मृता मतिमतीव शुभाम् ददासि।।

संतान सुख के लिए
संतान सुख पाना चाहते हैं, तो नवरात्रि में इस मंत्र का जप करें। 

सर्वाबाधा वि निर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भवष्यति न संशय॥

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि में जरूर करें दुर्गा स्तुति का पाठ, पूरी होगी हर मनोकामना
विज्ञापन
विज्ञापन


संकट से बचने के लिए
नवरात्रि में देवी दुर्गा के इस मंत्र का जप करें। इससे जीवन की सभी समस्याएं खत्म हो सकती है।

शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे। सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।।

ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए 
ऐश्वर्य से भरपूर जीवन जीना चाहते हैं, तो मां दुर्गा के इस सिद्ध मंत्र का जप करें। 

ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः। शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै।।

मोक्ष प्राप्ति के लिए
मोक्ष प्राप्ति के लिए नवरात्रि में देवी के इस मंत्र का जप करें। 

सर्वस्य बुद्धिरुपेण जनस्य हृदि संस्थिते। स्वर्गापवर्गदे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।

सभी सिद्धियों की प्राप्ति के लिए
नवरात्रि के इस मंत्र के जाप से सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है। 

दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थसाधिके। मम सिद्धिमसिद्धिं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शय।। 

Shardiya Navratri 2022: गृह प्रवेश के लिए शुभ माने जाते हैं नवरात्रि के नौ दिन, बस जान लें कुछ जरूरी नियम

आकर्षित शक्ति बढ़ाने के लिए
कहा जाता है कि माता रानी के इस सिद्ध मंत्र से व्यक्ति में आकर्षण क्षमता आ जाती है, जिससे आप अपनी बातों और व्यक्तित्व से लोगों को आकर्षित करने में कामयाब हो सकते हैं।

ॐ महामायां हरेश्चैषा तया संमोह्यते जगत्, ज्ञानिनामपि चेतांसि देवि भगवती हि सा। बलादाकृष्य मोहाय महामाया प्रयच्छति।। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed