Shani Amavasya 2022: प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन पूर्णिमा होता है, तो वहीं कृष्ण पक्ष के अंतिम दिन अमावस्या तिथि आती है। ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से दोनों ही तिथियों को महत्वपूर्ण माना जाता है। शास्त्रों में इस दिन दान और पवित्र नदियों में स्नान का बहुत महत्व बताया गया है। पूर्णिमा या अमावस्या तिथि का नाम माह के अनुसार होता है। इस बार वैशाख माह की अमावस्या 30 अप्रैल को है। इस दिन शनिवार होने के कारण ये शनि अमावस्या कहलाएगी। शनिवार के दिन अमावस्या तिथि होने पर उसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। मान्यता है कि यदि इस दिन कुछ उपाय किए जाएं तो शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनि अमावस्या के दिन शनि देव की पूजा की जाती है और साढ़ेसाती एवं ढैय्या के दुष्प्रभावों से राहत पाने के लिए ज्योतिष उपाय भी किए जाते हैं। तो चलिए आज जानते हैं शनि अमावस्या के दिन कौन से उपाय करके आप समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं....
Shani Amavasya: इस दिन है शनि अमावस्या, साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत पाने के लिए करें ये आसान उपाय
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sat, 23 Apr 2022 02:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन