फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Amavasya: इस दिन है शनि अमावस्या, साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत पाने के लिए करें ये आसान उपाय

Sat, 23 Apr 2022 02:19 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 23 Apr 2022 02:19 PM IST
विज्ञापन
Shani Amavasya 2022 Date Tithi and 5 Remedies for Sadhe Sati and Dhaiya
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत पाने के लिए करें ये आसान उपाय - फोटो : Instagram

Shani Amavasya 2022: प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन पूर्णिमा होता है, तो वहीं कृष्ण पक्ष के अंतिम दिन अमावस्या तिथि आती है। ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से दोनों ही तिथियों को महत्वपूर्ण माना जाता है। शास्त्रों में इस दिन दान और पवित्र नदियों में स्नान का बहुत महत्व बताया गया है। पूर्णिमा या अमावस्या तिथि का नाम माह के अनुसार होता है। इस बार वैशाख माह की अमावस्या 30 अप्रैल को है। इस दिन शनिवार होने के कारण ये शनि अमावस्या कहलाएगी। शनिवार के दिन अमावस्या तिथि होने पर उसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। मान्यता है कि यदि इस दिन कुछ उपाय किए जाएं तो शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनि अमावस्या के दिन शनि देव की पूजा की जाती है और साढ़ेसाती एवं ढैय्या के दुष्प्रभावों से राहत पाने के लिए ज्योतिष उपाय भी किए जाते हैं। तो चलिए आज जानते हैं शनि अमावस्या के दिन कौन से उपाय करके आप समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं.... 

Shani Amavasya 2022 Date Tithi and 5 Remedies for Sadhe Sati and Dhaiya
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत पाने के लिए करें ये आसान उपाय - फोटो : Instagram
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत के उपाय

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए और पीड़ा से राहत पाने के लिए शनि अमावस्या के दिन प्रातः स्नान के बाद शनि देव की पूजा करें और उनको नीले फूल, शमी का पत्ता, काला तिल, सरसों का तेल आदि अर्पित करें। फिर शनि चालीसा का पाठ करें। पूजा के अंत में शनि देव की आरती करें। 

Shani Amavasya 2022 Date Tithi and 5 Remedies for Sadhe Sati and Dhaiya
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत पाने के लिए करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock

शनि अमावस्या के दिन स्नान और विधि-विधान से पूजा करने के बाद किसी गरीब ब्राह्मण को लोहा, स्टील के बर्तन, नीला या काला वस्त्र, काला तिल, शनि चालीसा आदि का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Amavasya 2022 Date Tithi and 5 Remedies for Sadhe Sati and Dhaiya
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत पाने के लिए करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock

शनि अमावस्या को स्नान दान के बाद पीपल के पेड़ की पूजा करना काफी शुभ माना गया है। इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और जल अर्पित करें। इसके बाद शाम के समय में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपकी समस्याएं दूर होंगी। 

विज्ञापन
Shani Amavasya 2022 Date Tithi and 5 Remedies for Sadhe Sati and Dhaiya
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत पाने के लिए करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनि अमावस्या को किसी शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल में छाया देखकर दान कर दें। इसके अलावा शनि देव का सरसों के तेल से अभिषेक करें। ऐसा करने से आपकी साढ़ेसाती और ढैय्या की महादशा में राहत मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed