फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   sarva pitra amavasya 2021 date pitru paksha last day on 6th october do these thing to get pitru blessings

Sarva Pitru Amavasya 2021: आज समाप्त हो रहे हैं पितृपक्ष, इन कार्यों को करने से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

Wed, 06 Oct 2021 07:54 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 06 Oct 2021 07:54 AM IST
विज्ञापन
sarva pitra amavasya 2021 date pitru paksha last day on 6th october do these thing to get pitru blessings
सर्व पितृ अमावस्या 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

प्रत्येक वर्ष अश्विन मास की अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या कहा जाता है। इस दिन से श्राद्ध पक्ष समाप्त हो जाते हैं। हिंदी पंचांग के अनुसार, इस बार 6 अक्टूबर 2021 यानी आज पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि और अंतिम श्राद्ध की तिथि है। इस अमावस्या का विशेष महत्व होता है क्योंकि इस दिन उन सभी पितरों का श्राद्ध किया जा सकता है, जिनके निधन की तारीख याद न हो। इस अमावस्या को विसर्जनी अमावस्या एवं सर्व पितृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पितरों का श्राद्ध व तर्पण करने के साथ ही कुछ कार्यों को करने से पितरों का आशीर्वाद बना रहता है और आपके घर में सुख-समृद्धि आती है। तो चलिए जानते हैं कि सर्वपितृ अमावस्या पर कौन से कार्य करने से मिलता है पितरों का आशीर्वाद और कौन सी बातों को रखना चाहिए ध्यान।

विज्ञापन


 

अमावस्या के दिन करें ये कार्य
  • सर्वपितृ अमावस्या के दिन प्रातः उठकर नित्य कर्म से निवृत्त हो स्नानादि करने के बाद सूर्य को फिर पितरों के निमित्त जल अर्पित करें।
  • घर में सात्विक भोजन बनाकर कौवों को खिलाएं, इसके अलावा गाय व कुत्ते को भी श्राद्ध का भोजन खाने को देना चाहिए।
  • इस दिन ब्राह्मण को अपने घर बुलाकर भोजन करवाना चाहिए और उन्हें दान-दक्षिणा देकर विदा करें।
  • सर्वपितृ अमावस्या के दिन जरुरतमंदों को दान करना चाहिए व उन्हें भोजन करवाना चाहिए, मान्यता है कि इससे पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।
  • इस दिन घर के ईशान कोण में दीपक जलाना चाहिए, मान्यता है कि इससे सभी समस्याएं दूर होती हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वपितृ अमावस्या पर रखें इन बातों का ध्यान-

  • अमावस्या के दिन भूलकर भी बाल, दाढ़ी या फिर नाखून नहीं काटने चाहिए।
  • इस दिन सात्विक भोजन ही बनाएं घर में किसी प्रकार से लहसुन प्याज का प्रयोग न करें।
  • सर्वपितृ अमावस्या पर दान का बहुत महत्व होता है इसलिए किसी को अपने द्वार से खाली न लौटाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed