फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   religious significance of Mokshada Ekadashi 2019

मोक्षदा एकादशी व्रत 2019: इस व्रत को करने से मिलता है मोक्ष

Wed, 04 Dec 2019 06:16 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 04 Dec 2019 06:16 AM IST
विज्ञापन
religious significance of Mokshada Ekadashi 2019
मोक्षदा एकादशी व्रत 2019 - फोटो : Rohit

मोक्षदा एकादशी व्रत 8 दिसंबर 2019 को है। सनातन संस्कृति में इस एकादशी व्रत का बड़ा महत्व है। शास्त्रों में इसे मोक्षदायिनी एकादशी कहा गया हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मोक्षदा एकादशी व्रत को करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदायिनी तिथि पड़ती है।

विज्ञापन

religious significance of Mokshada Ekadashi 2019
महाभारत से जुड़ा है मोक्षदा एकादशी का संबंध

महाभारत से जुड़ा है मोक्षदा एकादशी का संबंध
मोक्षदा एकादशी का संबंध महाभारत से जुड़ा है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को ही भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। महाभारत युद्ध के दौरान जब अर्जुन अपने सगे संबंधियों पर बाण चलाने से झिझक रहे थे तब द्वारिकाधीश श्रीकृष्ण ने उन्हें गीता का सार समझाया था। इसलिए आज के दिन गीता जयंती का पर्व भी मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

religious significance of Mokshada Ekadashi 2019
मोक्षदा एकादशी व्रत विधि
मोक्षदा एकादशी व्रत विधि
  • प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
  • स्नानादि से निवृत्त होकर घर के मंदिर की सफाई करें।
  • पूरे घर में गंगाजल छिड़कें। 
  • पूजाघर में भगवान को गंगाजल से स्नान कराएं। 
  • उन्हें वस्त्र अर्पित करें। 
  • इसके बाद रोली और अक्षत से तिलक करें। 
  • फूलों से भगवान का श्रृंगार करें। 
  • भगवान को फल और मेवे का भोग लगाएं। 
  • सबसे पहले भगवान गणपति और फिर माता लक्ष्मी के साथ श्रीहरि की आरती करें। 
  • भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते अवश्य अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed