फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Dev Ki Aarti: पाना चाहते हैं सूर्य सा तेज, तो रविवार को करें सूर्यदेव की आरती, मान-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि

Sun, 17 Jul 2022 07:53 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 17 Jul 2022 07:53 AM IST
विज्ञापन
Ravivar Surya Puja vidhi surya dev ki aarti lyrics in hindi
पाना चाहते हैं सूर्य सा तेज, तो रविवार को करें सूर्यदेव की आरती - फोटो : iStock

Surya Dev Ki Aarti: हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना गया है। इस दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है। सूर्य देव को नवग्रहों का राजा कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सूर्य देव एक मात्र ऐसे देवता है जो भक्तों के नियमित रूप से साक्षात दर्शन देते हैं। ऐसे में रविवार के दिन विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। कहा जाता है कि सूर्यदेव की पूजा-उपासना करने से मानसिक और शारीरिक सुख की प्राप्ति होती है। इसके अलावा सूर्य देव की कृपा से जातक को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ऐसे में सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन पूजा के साथ सूर्यदेव की आरती भी करें। सूर्यदेव की आरती करने से भगवान सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं सूर्य देव की आरती लिरिक्स, यहां से आप पूजा के दौरान पढ़ सकते हैं...  

Ravivar Surya Puja vidhi surya dev ki aarti lyrics in hindi
पाना चाहते हैं सूर्य सा तेज, तो रविवार को करें सूर्यदेव की आरती - फोटो : iStock

सूर्य भगवान की आरती

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।

जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।

धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।

अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

Ravivar Surya Puja vidhi surya dev ki aarti lyrics in hindi
पाना चाहते हैं सूर्य सा तेज, तो रविवार को करें सूर्यदेव की आरती - फोटो : iStock

ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।

फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।

गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान...।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravivar Surya Puja vidhi surya dev ki aarti lyrics in hindi
पाना चाहते हैं सूर्य सा तेज, तो रविवार को करें सूर्यदेव की आरती - फोटो : iStock

देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।

स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरम्पार।।

प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते। बल, बुद्धि और ज्ञान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

विज्ञापन
Ravivar Surya Puja vidhi surya dev ki aarti lyrics in hindi
पाना चाहते हैं सूर्य सा तेज, तो रविवार को करें सूर्यदेव की आरती - फोटो : iStock

भूचर जलचर खेचर, सबके हों प्राण तुम्हीं। सब जीवों के प्राण तुम्हीं।।

वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने। तुम ही सर्वशक्तिमान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

पूजन करतीं दिशाएं, पूजे दश दिक्पाल। तुम भुवनों के प्रतिपाल।।

ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी। शुभकारी अंशुमान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed