{"_id":"65a0e1c3237e280cf00360b5","slug":"ram-mandir-ayodhya-know-what-is-the-special-ritual-anusthan-of-11-days-which-pm-modi-is-starts-2024-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir Ayodhya: जानिए क्या है 11 दिन का विशेष अनुष्ठान, जिसे आज से पीएम मोदी कर रहे हैं शुरू","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
Ram Mandir Ayodhya: जानिए क्या है 11 दिन का विशेष अनुष्ठान, जिसे आज से पीएम मोदी कर रहे हैं शुरू
Fri, 12 Jan 2024 03:14 PM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 12 Jan 2024 03:14 PM IST
सार
Ram Mandir Ayodhya: पीएम मोदी ने शुक्रवार को एक खास संदेश के जरिए कहा कि प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का निमित्त बनाया है। इसे ध्यान में रखते हुए मैं आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : Twitter
विस्तार
Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार से विशेष अनुष्ठान आरंभ कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने दी है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को एक खास संदेश के जरिए कहा कि प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का निमित्त बनाया है। इसे ध्यान में रखते हुए मैं आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं बहुत भावुक हैं और अपनी भावनाओं को शब्दों में कह पाना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: मंदिर में क्यों की जाती है मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा? जानें महत्व और विधि
विज्ञापन
11 दिन का विशेष अनुष्ठान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि हमें ईश्वर के यज्ञ के लिए, आराधान के लिए स्वयं में भी दैवीय चेतना जागृत करनी होती है। इसके लिए व्रत और कठोर नियम बताए गए हैं, जिन्हें प्राण-प्रतिष्ठा से पहले पालन करना होता है, इसलिए आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं। इस आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत के लिए कुछ तपस्वी आत्माओं और महापुरुषों से मार्गदर्शन मिला है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस पवित्र अवसर पर परमात्मा के श्री चरणों में प्रार्थना करता हूं और जनता जनार्दन से प्रार्थना करता हूं कि आप मुझे आशीर्वाद दें ताकि मेरी तरफ से कोई कमी न रहे। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि विशेष अनुष्ठान क्या होता है और इसका शास्त्रों में क्या महत्व है...
विज्ञापन
जानिए अनुष्ठान और इसका महत्व
शास्त्रों में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एक विशद एवं वृहद प्रक्रिया मानी गई है। इसके लिए विस्तृत नियम बताए गए हैं, जिनका पालन प्राण प्रतिष्ठा के कई दिन पहले शुरू कर दिया जाता है। इस दौरान विशेष प्रकार के अनुष्ठान और व्रत के नियमों का पालन किया जाता है।
Ayodhya Ram Mandir: मंदिर के गर्भगृह में बालस्वरूप में विराजेंगे रामलला, जानिए उनकी पुरानी मूर्ति का क्या होगा
अनुष्ठान के नियम
- अनुष्ठान के दौरान लकड़ी की चौकी पर सोना होता है।
- यजमान को लकड़ी की चौकी पर सोने के साथ ही सूती वस्त्र ही धारण करना होता है।
- साथ ही इस दौरान ब्रह्मचर्य के नियमों का सख्ती से पालन करना होता है।
- अनुष्ठान आरंभ करने वाले व्यक्ति को बाहर का खाना, बोतल बंद पानी और बर्फ, हल्दी, राई, उड़द, मूली, बैंगन, लहसुन- प्याज, मांस-अंडा, तेल से बने पदार्थ, भुजिया चावल, चना खाने से परहेज करना होगा।