जनवरी साल का पहला महीना होता है। इस महीने कई लोगों का जन्मदिन आता है। ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से जनवरी माह में जन्म लेने वाले जातकों का स्वभाव, रंग-रूप, गुण-दोषों के बारे में जाना जा सकता है। इस महीने जन्म लेने वाले जातकों में कई खूबियां तो कई दोष भी पाए जाते हैं। आइए जानते हैं जनवरी माह में जन्म लेने वाले जातक कैसे होते हैं?
जनवरी माह में जन्म लेने वाले इस मामले में होते हैं आगे, जानें इनकी खासियत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी माह में जन्म लेने वाले मेहनती होते हैं। भाग्य की बजाय आप कड़ी मेहनत पर विश्वास करते हैं। इस वजह से अपने कार्यक्षेत्र में सफल होते हैं। काम और करियर को लेकर आपमें एक तरह की दीवानगी पाई जाती है। जनवरी माह में जन्मे जातक संस्कारी और आदर्शवादी होते हैं।
जनवरी माह में जन्म लेने वाले अपने उसूलों और आदर्शों को प्राथमिकता देते हैं। सामाजिक जीवन में ये साफ-सुथरी छवि वाले होते हैं। वहीं संवाद शैली में बहुत कुशल होते हैं। अपनी बातों से ये दूसरों को मोह लेते हैं। संवाद करते समय अपने विचारों को स्पष्ट रूप से रखते हैं।
जनवरी माह में जन्म लेने वालों के दोषों की चर्चा करें तो ये जातक अपनी कमियों को नजरअंदाज करने वाले होते हैं। वहीं ये लोगों को पहचान नहीं पाते हैं, इसलिए धोखा खाते हैं। जल्दबाजी करते हैं और दूसरों की बात सुनने से पहले ही रिएक्ट कर देते हैं। कभी-कभी धर्मांध होने की हद तक पहुंच जाते हैं। दूसरों के समय की कद्र नहीं करते हैं।
जनवरी में जन्मे जातकों का करियर जीवन शानदार होता है। अपने परिश्रम के बल पर कामयाबी पाते हैं। इस महीने जन्म लेने वाले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, आर्मी, चार्टेड अकांउटेंट, लेक्चररशिप या फिर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कामयाबी पाते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता की दुनिया कायल होती है।