फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirjala Ekadashi 2020: निर्जला एकादशी कल, जानें क्या करें और क्या नहीं

Mon, 01 Jun 2020 03:37 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 01 Jun 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
nirjala ekadashi 2020 tips puja vidhi dos and don'ts
निर्जला एकादशी 2020 - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार, 2 जून यानी कल निर्जला एकादशी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। हर महीने में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है, एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। विष्णु भगवान को एकादशी तिथि प्रिय होती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। निर्जला एकादशी के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए आज जानते हैं इस दिन क्या करें और क्या नहीं...



 
nirjala ekadashi 2020 tips puja vidhi dos and don'ts
निर्जला एकादशी 2020 - फोटो : अमर उजाला
एकादशी के दिन क्या करें...

भगवान विष्णु की पूजा
  • एकादशी का दिन भगवान विष्णु की पूजा का होता है। इस दिन विष्णु भगवान की पूजा करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विष्णु भगवान की पूजा के साथ मां लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है। भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल करना न भूलें।

 
nirjala ekadashi 2020 tips puja vidhi dos and don'ts
निर्जला एकादशी 2020 - फोटो : अमर उजाला

व्रत करें

  • अगर संभव हो तो निर्जला एकादशी का व्रत करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत करने का फल साल की सभी एकादशी के व्रत करने के समान मिलता है। इस बात का ध्यान रखें कि इस व्रत में जल का सेवन नहीं किया जाता है। निर्जला एकादशी के दिन सुबह स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दिप प्रज्वलित करें और विष्णु भगवान का ध्यान करें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
nirjala ekadashi 2020 tips puja vidhi dos and don'ts
एकादशी के दिन भगवान विष्णु को भोग लगाएं - फोटो : अमर उजाला

भगवान विष्णु को भोग लगाएं

  • इस दिन भगवान विष्णु को भोग अवश्य लगाएं। भगवान को सात्विक आहार का भोग लगाएं। अगर संभव हो तो भोग में कुछ मीठा भी शामिल करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु के भोग में तुलसी भी शामिल करें। विष्णु भगवान तुलसी के बिना भोजन ग्रहण नहीं करते हैं। 


अगली स्लाइड्स में जानिए इस दिन क्या न करें...

 

विज्ञापन
nirjala ekadashi 2020 tips puja vidhi dos and don'ts
एकादशी के दिन चावल का सेवन न करें - फोटो : social media

चावल का सेवन न करें

  • एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन व्रत नहीं रखने वालों को भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed