फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   navratra ashtmi mahagauri pooja

नवरात्र अष्टमीः तो इस तरह देवी काली बन गई मां गौरी

Sat, 12 Oct 2013 10:28 AM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Sat, 12 Oct 2013 10:28 AM IST
विज्ञापन
navratra ashtmi mahagauri pooja

आज नवरात्र की अष्टमी तिथि है। इस दिन मां की आठवीं विभूति गौरी की पूजा होगी है। नवरात्र के सातवें दिन कालरात्रि काली की पूजा होती है क्योंकि काली ही भगवान शिव के व्यंग से दुःखी होकर माता गौरी बन गईं। इसलिए काली की पूजा के बाद गौरी की पूजा होती है।

विज्ञापन


माता गौरी को शिवा, उमा और पार्वती के नाम से भी जाना जाता है। पार्वती पूर्व जन्म में दक्ष की पुत्री सती थी जिनका विवाह भगवान शिव से हुआ था। दक्ष द्वारा शिव का अपमान किये जाने के कारण माता सती ने दक्ष द्वारा आयोजित यज्ञ में हवन कुण्ड में कूदकर आत्मदाह कर लिया।
विज्ञापन


सती का अगला जन्म हिमालय की पुत्री पार्वती के रूप में हुआ। पार्वती को पूर्व जन्म की सभी बातें याद थी। पार्वती ने भगवान शिव को पुनः पति रूप में पाने के लिए कई वर्षों तक कठोर तपस्या की। तप में लीन माता ने कंदमूल और पत्तों का आहार भी त्याग दिया। इस कठोर तप से माता पार्वती का शरीर काला पड़ गया। भगवान शिव माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न हुए और पार्वती को पत्नी रूप में स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार इंद्रलोक पर असुरों का राजा शुंभ और उसका छोटा भाई निशुंभ आक्रमण कर दिया। देवताओं को पराजित करके इन दोनों भाईयों ने स्वर्ग से देवताओं को भगा दिया। भगवान शिव यह जानते थे कि देवताओं को माता पार्वती ही कष्ट से मुक्ति प्रदान कर सकती हैं। इसलिए एक दिन शिव जी ने पार्वती पर व्यंग करते हुए कहा कि तुम काली हो। माता पार्वती को यह बात दिल पर लग गयी।

पार्वती ने भगवान शिव से कहा कि आपने मुझे काली कहा है, मैं आपको गोरी होकर दिखाऊंगी। गौर वर्ण पाने के लिए माता पार्वती तप करने लगी। तप से भगवान शिव प्रसन्न हुए और पार्वती से कहा कि तुम गंगा स्नान करो, इससे तुम गौर वर्ण हो जाओगी और गौरी कहलाओगी। भगवान शिव की आज्ञा पाकर माता पार्वती गंगा में स्नान करने चली गयी।

पार्वती जब गंगा स्नान कर रही थीं उसी समय गंगा तट पर शुंभ-निशुंभ के कब्जे से स्वर्ग की पुनः प्राप्ति के लिए सभी देवता आदि शक्ति की आराधना कर रहे थे। माता पार्वती ने देवताओं की आराधना सुनकर कहा कि आप सब मेरी ही आराधना कर रहे हैं, आप निश्चिंत होकर जाएं शुंभ-निशुंभ का वध करके आप सभी देवताओं को कष्ट से मुक्ति दिलाउंगी।


गंगा स्नान के पश्चात माता पार्वती गौर वर्ण की हो गयी और उनके शरीर से श्यामल वर्ण कौशिकी प्रकट हुई। माता पार्वती की आज्ञा से देवी कौशिकी ने शुंभ-निशुंभ का वध कर दिया। शुंभ-निशुंभ के वध के बाद शिव ने पार्वती को समझाया कि काली कहकर व्यंग्य करने के पीछे उनका उद्देश्य कौशिकी का जन्म था। इस उद्देश्य के पूरा हुए बिना शुंभ-निशुंभ का वध संभव नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed