फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   kumbh snan and tirth of india

कुंभ स्नान और तीर्थ स्थान से जुड़ी यह बातें नहीं जानते होंगे

Sat, 02 Aug 2014 11:22 AM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
kumbh snan and tirth of india

ज्योतिष की दृष्टि से कुंभ एक योग है। सूर्य चंद्रमा और बृहस्पति के एक राशि में आने से कुंभ योग बनता है। शास्त्रों की बात करें तो ग्रंथो में यह स्पष्ट उल्लेख है कि वैदिक युग में देश में 12 स्थानों पर कुंभ पर्व का आयोजन होता था।

विज्ञापन


रूद्रयामल तंत्र, विष्णु पुराण, स्कंध पुराण आदि ग्रंथों में समुद्र मंथन और द्वादश कुंभ स्थलियों का वर्णन है।

यहां भी होंगे अब कुंभ स्नान

kumbh snan and tirth of india

भारतीय संस्कृति पर हुए अनेकानेक आक्रमणों के कारण यह परंपरा लुप्त हो गई। बाद में 645 ई. में राजा हर्षवर्धन के समय नासिक, उज्जैन, हरिद्वार और प्रयाग में इसका पुनर्जागरण हुआ। लेकिन सिमरिया धाम, बद्रीनाथ, गुवाहाटी, कुरूक्षेत्र, गंगासागर, जगन्नाथ, कुंभकोणम रामेश्वरम में यह परंपरा लुप्त रही।

हजारों वर्षों बाद बिहार के सिमरिया घाट स्थित सिद्धाश्रम के संत करपात्री अग्निहोत्री स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने सुप्त कुंभ स्थलियों के पुनर्जागरण का संकल्प लिया। उनके इस ऐतिहासिक संकल्प और प्रस्ताव का काशी हिंदू विश्वविद्यालय और कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के विद्वत परिषद ने सहर्ष अनुमोदन किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हुआ था अमृत का वितरण

kumbh snan and tirth of india

संत समाज, इतिहासविदों, ज्योतिषविदों, विद्वतजनों ने भी इस अभियान की खूब सराहना की। इसी क्रम में मिथिलांचल को समुद्र मंथन स्थली के रूप में मान्यता मिली और सामृता यानी सिमरिया में अमृत वितरण का उल्लेख सामने आया। सन 2011 में सिमरिया अर्ध कुंभ के पुनर्जागरण के साथ यह अभियान प्रारंभ हुआ।

अगले वर्ष बद्रीकाश्रम और फिर जग्गनाथपुरी कुंभ का पुनर्जागरण किया गया। इसी तरह इस वर्ष 26 जुलाई को सप्तपुरियों में से एक भगवान कृष्ण की ऐतिहासिक नगरी द्वारिका में कुंभ के पुनर्जागरण के साथ ही एक नया अध्याय जुड़ गया।

बिहार के बेगुसराय स्थित सिमरियाधाम से शुरू हुआ द्वादश कुंभ स्थलियों के पुनर्जागरण का पावन अभियान द्वारिका पहुंचा तो कृष्ण भक्तों ने इसका खुले दिल से स्वागत किया। समुद्र किनारे स्थित उड़िया बाबा आश्रम से कुंभ की शोभायात्रा निकाली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed