ज्येष्ठ अमवास्या और शनि जयंती पर इन कामों को करने से दूर होंगे दुख-दर्द
दान
- अमावस्या तिथि पर दान का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन दान करने से कई गुना फल मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव भी ऐसे लोगों पर अपनी विशेष कृपा दृष्टि रखते हैं जो जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं। शनि जयंती के दिन दान करने से शनि के अशुभ प्रभावों से भी मुक्ति मिलती है। इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें।
पवित्र नदियों का ध्यान कर स्नान करें
- अमावस्या तिथि पर गंगा स्नान का बहुत अधिक महत्व होता है, परंतु इस बार लॅाकडाउन की वजह से गंगा स्नान करना संभव नहीं है इसलिए घर में ही पवित्र नदियों का ध्यान कर स्नान करें। अगर आपके घर में गंगा जल है तो नहाने वाले पानी में थोड़ा गंगा जल मिलाकर स्नान करें।
हनुमान जी की पूजा
- हनुमान जी की पूजा करने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिलती है। धार्मिक कथाओं के अनुसार शनि देव ने हनुमान जी को वचन दिया है कि जो आपकी पूजा करेगा मेरी बुरी नजर उस व्यक्ति पर नहीं पड़ेगी। शनि के अशुभ प्रभाव से बचने केे लिए नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें। अगर संभव हो तोे शनि जयंती के दिन सुंदरकांड का पाठ भी करें।
सात्विक आहार लें
- शनि जयंती का दिन शनि देव की पूजा का होता है, इस दिन सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए। इस दिन मांस- मदिरा के सेवन से दूर रहना चाहिए।