फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Is it right to keep Shivling in the home temple or not know what the reason behind this and other details

Shivling at Home: घर के मंदिर में शिवलिंग रखना सही है या नहीं, जानें क्या कहता है धर्मशास्त्र

Tue, 01 Apr 2025 03:44 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 01 Apr 2025 03:44 PM IST
सार

Can we Keep Shivling at Home: आज भी लोगों के मन में जो सबसे बड़ा सवाल आता है, वह यह है कि क्या इसे मंदिर में रखना चाहिए? क्या मंदिर में शिवलिंग की स्थापना करना शुभ माना जाता है। इसका उत्तर धर्मशास्त्रों में स्पष्ट रूप से दिया गया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Is it right to keep Shivling in the home temple or not know what the reason behind this and other details
घर में शिवलिंग रखना सही है या नही? - फोटो : freepik.com

विस्तार

हिंदू धर्म में शिवलिंग की काफी मान्यता है। इसे भगवान शिव के सर्वोच्च प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। यह कोई पत्थर का टुकड़ा नहीं है, बल्कि शिव शक्ति का प्रतीक है। लोग मंदिर में जाकर दूध और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। वहीं, कई घर में ही शिवलिंग की पूजा करते हैं। हालांकि, आज भी लोगों के मन में जो सबसे बड़ा सवाल आता है, वह यह है कि क्या इसे मंदिर में रखना चाहिए? क्या मंदिर में शिवलिंग की स्थापना करना शुभ माना जाता है। इसका उत्तर धर्मशास्त्रों में स्पष्ट रूप से दिया गया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


शिवलिंग की स्थापना के यह हैं खास नियम
जब भी आप मंदिर में घर के मंदिर में शिवलिंग की स्थापना करें तो सबसे पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। मंदिर या घर में इसे स्थापित करने के लिए सही विधि और शुद्धता का पालन करना चाहिए। अगर इसे गलत तरीके से या बिना किसी जानकारी के रखा जाए या पूजा में लापरवाही बरती जाए, तो इसका सकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है। ऐसे में आपको यह ध्यान देने की जरूरत है कि जब भी आप शिवलिंग की स्थापना करें तो ऐसे स्थान पर स्थापित करें जो शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा से भरा हो। शिवलिंग का गंगाजल, दूध, शहद और जल से अभिषेक करना बेहद आवश्यक होता है। 
विज्ञापन

अगर एक बार शिवलिंग स्थापित करने के बाद, उसे बिना पूजा के नहीं छोड़ा जाना चाहिए।

क्या मंदिर में शिवलिंग रखना सही है?
धर्मशास्त्रों के अनुसार, पूजा घर में शिवलिंग नहीं रखना चाहिए। अगर रखते भी हैं तो पारद का शिवलिंग रख सकते हैं। यदि आप नियमित रूप से शिवलिंग की पूजा कर सकते हैं, तो इसे मंदिर में रखना शुभ माना जाता है। शिवलिंग की स्थापना से घर या मंदिर में सकारात्मत ऊर्जा का संचार होता है और सकारात्मकता बढ़ती है। लेकिन यदि इसे बिना उचित देखभाल के छोड़ दिया जाए, तो यह अनुचित माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात का खास दें ध्यान
शिवलिंग की पूजा पूरी श्रद्धा और नियमों के अनुसार होनी चाहिए। इसे हमेशा ढककर रखें ताकि कोई अपवित्रता न हो। यदि पूजा करने का समय नहीं है, तो शिवलिंग को स्थापित करने से बचें। यदि सभी नियमों का पालन किया जाए, तो शिवलिंग की उपस्थिति से जीवन में शांति, सुख और समृद्धि आती है।

 


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed