फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   how to get blessings of goddess laxmi know tips in hindi

Maa Lakshmi Blessings: घर के मुख्य द्वार पर रखी ये चीजें मां लक्ष्मी को है बेहद प्रिय, बनी रहती है विशेष कृपा

Thu, 20 Jun 2024 06:40 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 20 Jun 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
how to get blessings of goddess laxmi know tips in hindi
घर के मुख्य द्वार पर रखी ये चीजें मां लक्ष्मी को है बेहद प्रिय - फोटो : अमर उजाला

Maa Lakshmi Blessings: हिंदू धर्म में सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित है। दिन के अनुसार पूजा-पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में सफलता के योग बनते हैं। साथ ही ईश्वर की कृपा भी बनी रहती है। ऐसे में धन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन देवी मां की पूजा करने से मनचाहा फल और आय में वृद्धि होती है। इस दौरान कुछ लोग व्रत भी रखते हैं, जिससे सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं। वहीं शुक्रवार के दिन सुबह और शाम दोनों समय मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। इस दिन शाम के समय हमेशा घर में रोशनी और साफ-सफाई रखनी चाहिए, इससे मां लक्ष्मी का आगमन होता है। मां लक्ष्मी के आगमन से धन संबंधी समस्याएं दूर होती है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर कुछ खास चीजों को रखने से उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। आइए इनके बारे में जान लेते है। 

विज्ञापन

घर के मुख्य द्वार पर रखी ये चीजें मां लक्ष्मी को है बेहद प्रिय
 

  • हिंदू धर्म में स्वास्तिक के चिन्ह को बहुत शुभ माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य व पूजा-पाठ की शुरुआत इसके साथ की जाती है। ऐसे में इसे अपने घर मुख्य द्वार के दोनों तरफ बनाना चाहिए, इससे परिवार में सकारात्मकता का संचार होता है। मान्यता है कि घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह होने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
  • तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर इसे रखने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। इस दौरान मुख्य द्वार के पास साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। साथ ही सुबह-शाम तुलसी जी के समक्ष दीपक भी जलाएं।
  • मुख्य द्वार को पूरे घर में अहम माना जाता है। इसके जरिए घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। ऐसे में द्वार पर छोटी सी रंगोली या मां लक्ष्मी के चरण का चिह्न जरूर बनाना चाहिए, इससे परिवार में खुशियां बनी रहती है।
  • हिंदू धर्म में पूजा-पाठ करने के खास नियमों का पालन किया जाता है। इन नियमों का पालन करने से देवी-देवता प्रसन्न रहते हैं, इसलिए रोजाना पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा एक बर्तन में पानी और हल्दी मिलाकर मुख्य द्वार पर छिड़काव करें भी करें। साथ ही शाम के समय द्वार पर घी का दीपक जलाकर भी जरूर रखें, इससे बरकत होती है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मेन गेट पर बंदनवार जरूर लगाना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी का घर में वास होता है। इसके अलावा द्वार पर सुगंधित फूल के पौधे भी रखने चाहिए, ये सकारात्मकता को बढ़ावा देता है।
  • इस दौरान आप द्वार पर सूर्य देव का यंत्र भी लगा सकते हैं, इसे बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे लगाने से परिवार में लड़ाई झगड़े की स्थिति कम होने लगती है।
  • घर के मुख्य द्वार पर गणेश भगवान की मूर्ति लगाएं। इससे कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है और घर में खुशियों का वास होने लगता है। इस दौरान द्वार पर शुभ-लाभ लिखना भी शुभ होता है। इससे नकारात्मक दूर होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed