फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   holy place for death in india

जहां शरीर का त्याग करने से मिलता है सीधा मोक्ष

Tue, 17 Jun 2014 07:53 AM IST
Updated Tue, 17 Jun 2014 07:53 AM IST
विज्ञापन
holy place for death in india

शास्त्रों में कहा गया है कि आत्मा का अंतिम लक्ष्य परमात्मा से मिलन है। इसके लिए ही आत्मा एक शरीर से दूसरे शरीर में भटकती रहती है। धर्मग्रंथों में मोक्ष पाने के लिए कई विधि और व्रत बताए गए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा कुछ स्थानों का भी उल्लेख किया गया है जहां शरीर का त्याग करने से आत्मा को आवागमन के चक्र से मुक्ति मिल जाती है और आत्मा सीधा परमात्मा से मिल जाता है।
विज्ञापन


इसलिए इन स्थानों पर देह त्याग करने की कामना सभी करते हैं। लेकिन बड़े भाग्यशाली लोगों को ही यहां शरीर त्याग का सौभाग्य मिलता है।

यहां यमराज कदम भी नहीं रख सकते

holy place for death in india

काशी के विषय में कहा जाता है कि यह भगवान शिव के त्रिशूल पर बसा हुआ है। शिव जी ने काल भैरव को काशी का कोतवाल बनाया है। यहां पर यमराज और उनके दूतों का प्रवेश वर्जित है। इसलिए यहां देहत्याग करने वाला नर्क नहीं जाता।

मान्यता है कि धर्म नगरी काशी में जो देह त्याग करते हैं उनके अच्छे बुरे कर्मों का फैसला काल भैरव करते हैं। काल भैरव के दंड से मुक्त होने के बाद देह त्याग करने वाले की आत्मा परमात्मा से मिल जाती है।

धरती पर बैकुंठ धाम

holy place for death in india

भगवान विष्णु जहां निवास करते हैं उसे बैकुंठ कहा गया है। धरती पर एक स्थान ऐसा है जिसके विषय में कहा जाता है कि 6 महीने भगवान इस स्थान पर निवास करते हैं। इसलिए इसे धरती का बैकुंठ कहा गया है।

यह स्थान है बद्रीनाथ तीर्थ। इस स्थान पर जो व्यक्ति देह त्याग करता है उसकी आत्मा का मिलन परमात्मा से हो जाता है। अकाल मृत्यु के कारण जिस व्यक्ति की आत्मा भटकती रहती है उनका अंतिम संस्कार भी अगर बद्रीनाथ में किया जाता है तो उसे भी मुक्ति मिल जाती है।


विज्ञापन

हरि के धाम पहुंचने का द्वार

holy place for death in india

हरि का पृथ्वी पर धाम बद्रीनाथ है तो उस धाम तक पहुंचने का द्वार है हरिद्वार। यहां भगवान शिव के शीष से उतरकर विष्णु के चरणों को पखारती हुई गंगा पहली बार मैदानी क्षेत्र में प्रवेश करती है। हरिद्वार को शास्त्रों में कनखल क्षेत्र भी कहा जाता है, जहां देवी सती के पिता ने महायज्ञ किया था।

यहीं यज्ञ की अग्नि कुंड में प्रवेश करके सती ने आत्मदाह किया था। यह भूमि तपोभूमि कहलाती है। यहां से कुछ ही दूरी पर सप्तऋषियों ने तपस्या की थी। शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि यहां गंगा तट पर जो व्यक्ति प्राण त्याग करते हैं उन्हें सीधा विष्णु के परमधाम में स्थान मिलता है।

महाश्मशान भगवान शिव का धाम

holy place for death in india

उत्तराखंड की पवित्र भूमि पर बसा है केदारखंड जहां भगवान शिव का पावन धाम केदारनाथ स्थित है। यह महाश्मशान भूमि है। महाशिवरात्रि की कथा में उल्लेख मिलता है कि इस क्षेत्र में जिस किस भी जीव का देह त्याग होता है वह वह सीधा शिव के गणों द्वारा शिवलोक ले जाए जाते हैं।

प्राचीन काल में इसी मान्यता के कारण जीवन के मोह से मुक्त हो चुके लोग केदानाथ और बद्रीनाथ की यात्रा किया करते थे। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति केदानाथ और बद्रीनाथ की यात्रा कर लेता है वह जीवन मरण के चक्र से मुक्त हो जाता है।

चारो धाम की स्थापना करने वाले भगवान शिव के अंशअवतार शंकराचार्य ने यहीं देह त्याग किया था।

जहां देह त्याग करने से मिलता है नर्क

holy place for death in india

उत्तरप्रदेश के कबीर नगर में स्थित है मगहर नामक स्थान। इस स्थान के विषय में मान्यता है कि जो व्यक्ति यहां देह त्याग करता है उसे नर्क में स्थान मिलता है। ऐसे व्यक्ति को गदहे के रुप में पुनर्जन्म लेना पड़ता है।

लेकिन महान संत कबीरदास जिन्होंने अपना पूरा जीवन धर्म नगरी काशी में बिताया देह त्याग से पहले इन्होंने काशी को छोड़कर मगहर को अपना ठिकाना बनाया। यहीं इन्होंने अपना देह त्याग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed