फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Holi 2024 Holika Dahan Shubh Muhurat These People Should Not Watch Burning Holika Fire

Holika Dahan 2024: इन लोगों को भूल से भी नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, भविष्य में होती है परेशानी

Sat, 16 Mar 2024 04:54 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 16 Mar 2024 04:54 PM IST
सार

Holika Dahan 2024: होली से कुछ दिन पहले लोग लकड़ी, उपले और झाड़ को एक जगह इकट्ठा करते हैं और होलिका दहन की रात इन चीजों को अग्नि के हवाले कर देते हैं। मान्यता है कि होलिका दहन की अग्नि में आहुति देने से जीवन की नकारात्मकता समाप्त होती है। 

विज्ञापन
Holi 2024 Holika Dahan Shubh Muhurat These People Should Not Watch Burning Holika Fire
इन लोगों को भूल से भी नहीं देखना चाहिए होलिका दहन - फोटो : iStock

विस्तार

Holika Dahan 2024: इस साल 24 मार्च को होलिका दहन है। वहीं 25 मार्च को होली का पावन पर्व मनाया जाएगा। होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। हिंदू धर्म में होली की तरह होलिका दहन का भी बहुत ज्यादा महत्व है। होली से कुछ दिन पहले लोग लकड़ी, उपले और झाड़ को एक जगह इकट्ठा करते हैं और होलिका दहन की रात इन चीजों को अग्नि के हवाले कर देते हैं। मान्यता है कि होलिका दहन की अग्नि में आहुति देने से जीवन की नकारात्मकता समाप्त होती है। साथ ही परिवार में सुख समृद्धि भी बनी रहती है। हालांकि होलिका दहन की पूजा के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। साथ ही कहा जाता है होलिका दहन के समय कुछ लोगों को इसकी अग्नि नहीं देखनी चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों को और क्यों होलिका की अग्नि नहीं देखनी चाहिए...

विज्ञापन


Holika Dahan 2024: होलिका में गलती से भी न जलाएं इन पेड़ों की लकड़ियां, होता है अनिष्ट
विज्ञापन


नवविवाहित लड़कियां न देखें होलिका दहन
मान्यताओं के अनुसार जिन लड़कियों की नई-नई शादी हुई है उन्हें जलती हुई होलिका नहीं देखनी चाहिए। नवविवाहित स्त्रियों को शादी के बाद पहली होली पर होलिका दहन देखना और इसकी पूजा करना अशुभ माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों नहीं देखनी चाहिए जलती हुई होलिका?
दरअसल ऐसी मान्यता है कि होलिका में आप पुराने साल को जलाते हैं और इसके अगले दिन से नए साल की शुरुआत हो जाती है। होलिका की अग्नि को जलते हुए शरीर का प्रतीक माना जाता है। इसलिए नवविवाहित स्त्रियों को होलिका की जलती हुई अग्नि को देखने से बचना चाहिए। 


गर्भवती महिलाएं रखें इस बात का ध्यान
होलिका दहन की रात होलिका को अग्नि के हवाले करने से पहले इसकी पूजा और परिक्रमा की जाती है, लेकिन गर्भवती महिलाओं को होलिका की परिक्रमा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। 

Holi 2024: चंद्र ग्रहण के साए में होली, जानिए त्योहार पर क्या होगा इसका प्रभाव

नवजात बच्चों को भी रखें दूर
मान्यता है कि जिस जगह पर होलिका दहन किया जाता है, वहां पर नकारात्मक शक्तियों का खतरा बना रहता है। ऐसे में नवजात बच्चे को होलिका दहन वाली जगह पर न ले जाएं। इससे शिशु को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed