फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   earthquake story in mythology

रोचक है भूकंप आने की यह है पौराणिक और धार्मिक कथाएं

Wed, 13 May 2015 09:47 AM IST
Updated Wed, 13 May 2015 09:47 AM IST
विज्ञापन
earthquake story in mythology

पौराणिक कथाओं में पृथ्वी को देवी के रूप में मान्यता प्राप्त है और इसे धरती माता कहा गया है। पृथ्वी को मंगल ग्रह की माता के रूप में जाना जाता है। इस संदर्भ में कथा है कि हिरण्याक्ष ने पृथ्वी को समुद्र तल में पहुंचा दिया।

विज्ञापन


पृथ्वी को समुद्र तल से निकालने के लिए भगवान विष्णु ने वाराह अवतार लिया और हिरण्याक्ष का वध करके पृथ्वी को इस प्रकार स्थापित किया जिससे पृथ्वी पर जीवन का विकास हो सके।
विज्ञापन


पृथ्वी की प्रार्थना पर वराह भगवान कुछ समय तक पृथ्वी के साथ रहे और वराह भगवान से पृथ्वी को एक पुत्र की प्राप्ति हुई जो मंगल ग्रह कहलाया।

मंगल ग्रह को ज्योतिष ग्रंथों एवं पौराणिक कथाओं में क्रोधी और विनाशकारी ग्रह बताया गया है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल के अशुभ प्रभाव से भूकंप, आगजनी एवं कई तरह की तबाही आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शेषनाग और भूकंप की मान्यता

earthquake story in mythology

लेकिन धार्मिक कथाओं में भूकंप के कई दूसरे कारण बताए गए हैं। हिन्दू पौराणिक कथाओं में ऐसी मान्यता है कि पृथ्वी का भार शेषनाग उठाते हैं। यानी पृथ्वी शेष नाग के सिर पर टिका हुआ है।

जब कभी शेषनाग करवट लेते हैं तो पृथ्वी हिल जाती है। लेकिन शेषनाग क्यों करवट लेते हैं इस विषय में धारण यह है कि जब कभी पृथ्वी पर पाप का भार बढ़ जाता है तो शेषनाग नाराज हो जाते हैं। इससे शेषनाग करवट लेकर धरती पर तबाही लाते हैं और लोगों को चेतावनी देते हैं कि पाप का भार कम करो यानी अर्धम के कार्यों से दूर रहो।

वास्तु विज्ञान के अनुसार पृथ्वी को शेषनाग और कछुआ यानी भगवान विष्णु के कच्छप अवतार ने संभालकर रखा हुआ है। इसलिए जब भी घर की नींव रखी जाती है तो नींव में सबसे नीचे चांदी का कछुआ और नाग रखा जाता है ताकि घर हमेशा अडिग रहे।

चीन जापान और यूनान में भूकंप की मान्यता

earthquake story in mythology

चीन में भूकंप की मान्यता हिन्दू धर्म की मान्यताओं से अलग है लेकिन काफी मायनों में यह मिलता जुलता है। चीन के लोग यह मानते हैं कि पृथ्वी को एक बड़े से मकड़े ने अपनी पीठ पर संभलकर रखा हुआ है।

जब यह मकड़ा अपनी पीठ हिलाता है तो पृथ्वी हिल जाती है और भूकंप आ जाता है। जापान में भी भूकंप को लेकर अजब सी मान्यता है। यहां ऐसी धारण है कि जमीन के नीचे नामजू नाम की एक मछली रहती है। जब कभी नामजू काशिमा नाम के देवता पर हमला करती है तो भूकंप आ जाता है।

यूनान में भूकंप की मान्यता कुछ कुछ काशी विश्वनाथ से मिलती जुलती है। जिस प्रकार हिन्दू धर्म में यह मान्यता है कि काशी शिव जी के त्रिशूल पर टिका हुआ है उसी प्रकार यूनान में यह माना जाता है कि पोजेडन नाम के देवता हैं जो समुद्र के स्वामी हैं। इनके हाथों में त्रिशूल है यह जब क्रोधित होते हैं तब अपना त्रिशूल जमीन पर मारते हैं इसकी चोट से धरती हिलने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed