फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   do these remedies on Thursday to get success know Guruwar ke Upay for happy married life

Guruwar Upay: गुरुवार के दिन करें ये खास उपाय, विवाह संबंधी परेशानियां होंगी दूर

Wed, 16 Apr 2025 05:03 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 16 Apr 2025 05:03 PM IST
सार

Guruwar Upay: गुरुवार भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति का अवसर है। इस दिन की गई उपासना से न केवल सभी मनोकामनाएं पूर्ण, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि का वास भी होता है।

विज्ञापन
do these remedies on Thursday to get success know Guruwar ke Upay for happy married life
गुरुवार भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति का अवसर है। इस दिन की गई उपासना से न केवल सभी मनोकामनाएं पूर्ण, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि का वास भी होता है। - फोटो : freepik

विस्तार

Guruwar Upay: गुरुवार भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति का अवसर है। इस दिन की गई उपासना से न केवल सभी मनोकामनाएं पूर्ण, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि का वास भी होता है। मान्यता है कि यदि गुरुवार के दिन सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु को केवल केले का भोग लगाया जाए, तो व्यक्ति के सभी संकटों का निवारण होता है।

विज्ञापन

वहीं ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार को बृहस्पति ग्रह से जोड़ा जाता है। इस दिन की गई पूजा-अर्चना व दान-दक्षिणा देने से कुंड़ली में गुरु की स्थिति मजबूत होती हैं। कहते हैं कि देव गुरु बृहस्पति ज्ञान, धन, संतान और विवाह के कारक है। उनके प्रभाव से विवाह संबधी समस्या दूर होती है और वैवाहिक सुख के योग बनते हैं।

विज्ञापन

 

यदि आपकी शादी-विवाह में बार-बार कोई बाधा आ रही है या वैवाहिक जीवन में तनाव रहता है, तो गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की आरती करें। इससे सभी समस्याएं दूर होती हैं और भाग्य भी चमकने लगता है। ऐसे में आइए इस आरती के बारे में जानते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान विष्णु की आरती
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥

जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय...॥

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिनु और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय...॥

तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय...॥

तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय...॥

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय...॥
दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।

अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय...॥

विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय...॥

तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय...॥

जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय...॥

Astro Tips: बिजनेस में खूब नाम कमाते हैं इन तीन राशि के लोग, शनिदेव की बनी रहती हैं विशेष कृपा

बृहस्पति देव की आरती

ॐ जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा। 
छिन-छिन भोग लगाऊं, कदली फल मेवा।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

तुम पूर्ण परमात्मा, तुम अंतर्यामी। 
जगतपिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता।
सकल मनोरथ दायक, कृपा करो भर्ता।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

तन, मन, धन अर्पण कर, जो जन शरण पड़े।
प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्वार खड़े।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

दीनदयाल दयानिधि, भक्तन हितकारी।
पाप दोष सब हर्ता, भव बंधन हारी।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

सकल मनोरथ दायक, सब संशय तारो।
विषय विकार मिटाओ, संतन सुखकारी।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

श्री बृहस्पतिवार की आरती- ॐ जय बृहस्पति देवा-

ॐ जय बृहस्पति देवा, जय बृहस्पति देवा।
छिन-छिन भोग लगाऊं, कदली फल मेवा।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

तुम पूर्ण परमात्मा, तुम अंतर्यामी।
जगतपिता जगदीश्वर, तुम सबके स्वामी।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

चरणामृत निज निर्मल, सब पातक हर्ता।
सकल मनोरथ दायक, कृपा करो भर्ता।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

तन, मन, धन अर्पण कर, जो जन शरण पड़े।
प्रभु प्रकट तब होकर, आकर द्वार खड़े।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

सकल मनोरथ दायक, सब संशय तारो।
विषय विकार मिटाओ, संतन सुखकारी।। ॐ जय बृहस्पति देवा।।

 

Astro Tips: इन चार राशि के लोगों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए काला धागा, बढ़ सकती हैं समस्याएं


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed