ज्योतिषशास्त्र के अनुसार देवगुरु बृहस्पति को शुभ फल देने वाला ग्रह और देवता माना गया है। बृहस्पति के शुभ प्रभाव से सुख, सौभाग्य, लंबी आयु, धर्म लाभ मिलता है। वैवाहिक जीवन में भी यह ग्रह अहम भूमिका निभाता है। यदि कुंडली में देवगुरु बृहस्पति किसी पापी ग्रह के साथ बैठ जाएं तो अशुभ संकेत भी देने लगते हैं। आइए, आज हम आपको देवगुरु बृहस्पति से जुड़े दोषों को दूर करने के कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं। इन उपायों को करने से आपका भाग्योदय हो जाएगा और जीवन से तमाम परेशानियां दूर हो जाएंगी।
{"_id":"5e96dad08ebc3e76b00677d4","slug":"dev-guru-brihaspati-remedies-for-kundali-dosh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देवगुरु बृहस्पति के इन उपायों को करने से चमक जाती है किस्मत","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
देवगुरु बृहस्पति के इन उपायों को करने से चमक जाती है किस्मत
Wed, 15 Apr 2020 03:40 PM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 15 Apr 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्र जाप
- जीवन से नकारात्मकता को दूर करने के लिए प्रतिदिन 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' का 108 बार जप करें।
- देवगुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन ॐ भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का एक माला जप करें।
विष्णुसहस्रनाम का पाठ
- यदि तमाम प्रयासों के बावजूद कार्यों में सफलता नहीं मिल रही है और आपके मन में चीजों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती है तो नियमित रूप से विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नियमित पाठ करने से बाधाएं दूर हो जाती हैं और कार्यों में सफलता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान विष्णु को भोग लगाएं
- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को संभव हो तो पीले रंग के फल का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में बांटें।
विज्ञापन
भगवान विष्णु की आराधना
- प्रतिदिन भगवान विष्णु की आराधना के बाद हल्दी और चंदन का तिलक करें। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले इस उपाय को करें, सफलता अवश्य मिलेगी।