फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   bhadva mata temple nimach madhya pradesh

यहां हर रात माता मंदिर से निकलकर मुरादें पूरी करती हैं

Thu, 03 Apr 2014 12:24 PM IST
Updated Thu, 03 Apr 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
bhadva mata temple nimach madhya pradesh

यूं तो माता हमेशा अपने भक्तों पर कृपालु रहती हैं। लेकिन माता के कई ऐसे जागृत स्थान हैं जहां भक्तों की हर मनोकामना जल्दी सुन ली जाती है।

विज्ञापन


इसलिए इन स्थानों के प्रति लोगों में बड़ी अस्था रहती है। ऐसा ही एक स्थान है मध्य प्रदेश के नीमच से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित है।

रात में टहलती है माता

bhadva mata temple nimach madhya pradesh

इस मंदिर को को भादवा माता धाम कहा जाता है। इस मंदिर का सबसे बड़ा चमत्कार यह माना जाता है कि यहां हर रात माता अपने मंदिर के गर्भ गृह से निकलकर मंदिर के प्रांगण में टलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

माता के चमत्कार

bhadva mata temple nimach madhya pradesh

टहलते समय माता की जिस पर कृपा हो जाती है वह रोग मुक्त हो जाता है। माता के इस चमत्कार के कारण यहां पूरे साल लकवा, कोढ़ और नेत्रहीनता से पीड़ित भक्तों का आना लगा रहता है।

बहुत से भक्त इस स्थान से रोग मुक्त होकर अपने घर को वापस जाते रहते हैं।

विज्ञापन

मंदिर का चमत्कारी बाबड़ी

bhadva mata temple nimach madhya pradesh
भादवा माता मंदिर के प्रांगण में एक प्राचीन बावड़ी है। इस बावड़ी के विषय में मान्यता है कि भक्तों को रोग मुक्त करने के लिए माता ने यहां जमीन से जल निकाला था।

इस बावड़ी पर माता की असीम कृपा है। लोग बताते हैं मंदिर का जल अमृत तुल्य है। माता ने कहा है कि जो भी इस बावड़ी के जल से स्नान करेगा, वह रोग मुक्त हो जाएगा।

पशु पक्षी भी करते हैं मां की आरती

bhadva mata temple nimach madhya pradesh

इस मंदिर का नियम है कि जो भी भक्त यहां से रोग मुक्त होकर जाते हैं या जिनकी मुराद माता पूरी करती हैं वह मंदिर में जिंदा मुर्गे व बकरे भेंट करते हैं।

यह मुर्गे और बकरे आरती के समय भक्तों की भीड़ में इस प्रकार शामिल होते हैं जैसे वह भी मां की आरती कर रहे हों। कुछ भक्त अपनी मुराद के अनुसार चांदी और सोने की आंख भी चढ़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed