फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Ram Mandir ›   Ayodhya Ram mandir Pran Pratishtha PM Modi offered lotus flowers to Ramlala know its importance in the puja

प्राण प्रतिष्ठा: पीएम मोदी ने रामलला के चरणों में अर्पित किए कमल के पुष्प, जानिए पूजा में क्या है इसका महत्व

Mon, 22 Jan 2024 01:56 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 22 Jan 2024 01:56 PM IST
सार

आज यानी 22 जनवरी का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। आज वर्षों के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram mandir Pran Pratishtha PM Modi offered lotus flowers to Ramlala know its importance in the puja
पीएम मोदी ने रामलला के चरणों में अर्पित किए कमल पुष्प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज यानी 22 जनवरी का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। आज वर्षों के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। वाकई ये देश के लिए भावुक क्षण है। सिर्फ अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरा देश इस समय राममय और भक्तिमय दिख रहा है। राम भक्तों के लिए यह बेहद ही खुशी का अवसर बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई दिग्गज नेता, अभिनेता, कलाकार व उद्योगपति रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हैं। रामलला की पूजा के दौरान पीएम मोदी ने श्रीराम के चरणों में कमल के पुष्प अर्पित किए। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि पूजा-पाठ में कमल के फूल का क्या महत्व है... 

विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा: राम के आगमन पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश, यहां से डाउनलोड करें खूबसूरत वॉलपेपर
विज्ञापन


हिंदू धर्म में कमल के फूल को बहुत ही ज्यादा पवित्र माना जाता है। सभी देवी-देवता की पूजा में कमल के पुष्प का इस्तेमाल किया जाता है। मां लक्ष्मी को विशेष तौर पर कमल के पुष्प अर्पित किए जाते हैं। अनेक प्रकार के यज्ञों व अनुष्ठानों में भी कमल के पुष्पों को निश्चित संख्या में चढ़ाने का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल के पुष्प को ब्रह्माजी, मां लक्ष्मी और देवी सरस्वती ने अपना आसन बनाया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कमल के फूल की उत्पत्ति सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु की नाभि से हुई है। यही वजह है कि कमल का पुष्प मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को अति प्रिय है। 

Ayodhya Ram Mandir: मंदिर के गर्भगृह में बालस्वरूप में विराजेंगे रामलला, जानिए उनकी पुरानी मूर्ति का क्या होगा

भगवान राम की पूजा में कमल के पुष्प का महत्व
वहीं भगवान राम विष्णु जी के अवतार मानें जाते हैं, इसलिए श्रीराम की पूजा में भी कमल के फूल का विशेष महत्व माना जाता है। कहा जाता है कि रामजी की पूजा में कमल के पुष्प अर्पित करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed