फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   asuras are being worshipped in these temples

इन मंदिरों में देवताओं की नहीं असुरों की होती है पूजा

Tue, 01 Mar 2016 12:39 PM IST
विनीता वशिष्ठ/अमर उजाला
विनीता वशिष्ठ/अमर उजाला Updated Tue, 01 Mar 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
asuras are being worshipped in these temples

यूं तो दुर्योधन को महाभारत का खलनायक कहा जाता है लेकिन उत्तराखंड के नेटवार के एक मंदिर में दुर्योधन को देवता की तरह पूजा जाता है और यहां दुर्योधन की पूजा करने दूर दूर से लोग आते हैं।

विज्ञापन


दुर्योधन का मंदिर नेटवाड नामक स्थान से करीब 12 किमी की दूरी पर हर की दून रोड पर स्थित एक गांव में है। उस गांव का नाम सौर है। यहां से कुछ किलोमीटर दूर सारनोल गांव में दुर्योधन के प्रिय मित्र कर्ण का मंदिर भी बना हुआ है।

विज्ञापन

रावण का मंदिर, साल में एक द‌िन खुलता है दरवाजा

asuras are being worshipped in these temples

उत्तरप्रदेश के कानपुर शहर के शिवाला इलाके में दशानन मंदिर है जहां लंकाधिपति रावण की पूजा होती है। यहां रावण को शक्ति का प्रतीक और प्रकांड पंडित मानने वाले श्रध्दालु अपने लिए मन्नतें मांगते हैं। मंदिर का निर्माण वर्ष 1890 में हुआ था।

ये मंदिर साल में केवल एक दिन खुलता है। दशहरे के दिन सुबह नौ बजे मंदिर के कपाट खुलते हैं और दशानन की मूर्ति को नहला धुला कर उसका श्रंगार किया जाता है। दोपहर को दशानन की आरती और पूजा अर्चना की जाती है। शाम को रावण दहन के बाद मंदिर के कपाट साल बंद कर दिए जाते हैं औऱ फिर अगले दशहरे को खुलते हैं।

नोएडा के बिसरख और इंदौर में भी रावण के मंदिर हैं। दक्षिण भारत में भी रावण के कुछ मंदिर हैं जहां दशानन की पूजा होती है।

कृष्‍ण की दुश्‍मन, देवी बन लेटी है इस मंद‌िर में

asuras are being worshipped in these temples

मथुरा और वृंदावन घूमने जाएं तो गोकुल भी जरूर जाइएगा। गोकुल में भगवान कृष्ण को दूध पिलाने बहाने मारने का प्रयास करने वाली पूतना का भी मंदिर है। यहां पूतना की लेटी हुई मूर्ति है और उसकी छाती पर चढ़कर उसका दूध पीते भगवान कृष्ण भी हैं।

लोगों का मानना है कि भले ही पूतना कंस के कहने पर कृष्ण को मारने आई थी लेकिन उसने एक मां का रूप धरा और भगवान ने उसका दूध पिया इसलिए उसे जननी समान देखा जाता है और उसकी पूजा की जाती है।

विज्ञापन

ज‌िसे व‌िष्‍णु ने भेजा पाताल, उसी की पूजा से हो रहे न‌िहाल

asuras are being worshipped in these temples

राजा बली जिन्होंने एक समय में सभी देवताओं को बंदी बनाकर कारावास में डाल दिया था, उन देवताओं को मुक्त कराने के लिए भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया और तीन पैरों में ही तीन लोक नाप लिए थे। भगवान की इस चालाकी से सभी देवता बली की कैद से मुक्त हुए।

इन्हीं राजा बलि को केरल में मावेली यानी महाबली कहा जाता है। पूरे केरल में मावेली मंदिर हैं जहां राजा बलि की पूजा होती है। यहां का सरगरा समाज बलि को देवता तुल्य मानते हुए उनकी पूजा करता है। इस समुदाय का कहना है कि राजा बलि अपनी प्रजा के लिए दुनिया के सबसे बेहतरीन राजा थे और अपनी प्रजा की भलाई के लिए ही वो पाताल चले गए।

कृष्‍ण के कंस मामा भी यहां भगवान बन बैठे हैं

asuras are being worshipped in these temples

मथुरा के राजा और भगवान कृष्ण के क्रूर मामा कंस का मंदिर भी है। लखनऊ से हरदोई की ओर जाते हुए एक गांव में कंस की बड़ी सी मूर्ति है और यहां बाकायदा पूजा अर्चना की जाती है।

हालांकि अधिकतर श्रद्धालुओं को नहीं पता कि वो एक दुराचारी शासक की पूजा क्यों करते हैं लेकिन उनका कहना है कि उनकी पुरानी पीढ़ियां ये पूजा करती आ रही है और वो भी उस परंपरा का पालन करते हैं।

दूसरी तरफ कुछ गांववालों का कहना है कि कंस का कसूर इतना था कि वो नियति को बदलना चाहता था। अपने भांजे के हाथों मारे जाने की भविष्यवाणी से पहले कंस बहुत ही नेक और बेहतरीन राजा था और वो अपनी बहन देवकी से भी बहुत प्यार करता था।

यहां अह‌िरावण और मह‌िरावण भी पूजे जाते हैं

asuras are being worshipped in these temples

राम रावण युद्ध के दौरान रावण का भाई अहिरावण राम और लक्ष्मण को नींद में ही हरण करके पाताल में ले गया था और उनकी बलि देना चाहता था। बाद में हनुमान जी ने अहिरावण का वध कर राम और लक्ष्मण को मुक्त कराया।

झांसी के पचकुइंया में हनुमान जी के मंदिर में अहिरावण की भी पूजा की जाती है। लगभग 300 साल पुराने इस मंदिर में हनुमान जी की विशाल मूर्ति के साथ साथ अहिरावण और उसके  भाई महिरावण की भी प्रतिमा की पूजा की जाती है।

लोगों का मानना है कि अहिरावण रावण के कहने पर ही राम और लक्ष्मण को ले गया था, लेकिन वो पाताल लोक का सर्वप्रिय राजा था। इन मूर्तियों के बगल में हनुमान जी के कथित पुत्र मकरध्वज जो अहिरावण के राज में पहरेदार थे, उनकी भी पूजा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed