{"_id":"ced334f5ff9bd308783152c7e71f1be5","slug":"will-eat-the-poison-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम और बुरी भावनाएं मन में आती हैं तो ऐसा करें","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
काम और बुरी भावनाएं मन में आती हैं तो ऐसा करें
जातक कथा
Updated Mon, 21 Jul 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु अग्निमित्र अपने शिष्य वासुकि को बहुत समझाते कि यह करो, यह मत करो आदि। पर शिष्य पर उनकी बातों का कोई असर नहीं होता था। वासुकि को जो अच्छा लगता, वही करता। जबकि मन को भाने वाले कामों से उसे अक्सर तकलीफ ही होती।
विज्ञापन
गुरु ने उसे समझाया, पर वासुकि ने कहा, मुझे कोई मार्ग नहीं सूझता। मैं हर बार उन चीजों के बारे में सोचता हूं, जिनके बारे में मना किया गया है। लेकिन पता नहीं क्यों, मेरे मन में उन चीजों को पाने की इच्छा होती रहती है, जो वर्जित हैं। आखिर मैं क्या करूं?
विज्ञापन
पढ़ें,साप्ताहिक राशिफलः 21 जुलाई से 27 जुलाई तक
विज्ञापन
गुरु ने उसे समझाने की कोशिश की। यह भी कहा, गुरुजन जिन कामों के लिए मना करते हैं, उन्हें मत किया करो। लेकिन इस पर शिष्य ने कहा, यह तो आंख मूंदकर किसी की भी आज्ञा मान लेने जैसा होगा। साधना के मार्ग पर चल रहे व्यक्ति का लक्षण तो यह नहीं हो सकता कि जिस काम के लिए कोई मना करे, उसे न किया जाए।
बल्कि वह तो उसे तथ्यों की कसौटी पर कसता है। इस पर गुरु ने कहा, अच्छा, भला-बुरा तय करने का एक सूत्र मैं तुम्हें देता हूं। फिर वह शिष्य को पास ही गमले में लगे एक पौधे के पास ले गए। उसे देखने के लिए कहा और पूछा कि वह क्या है?
पढ़ें,मछलियों से जगाएं भाग्य, पाएं धन और सुख
शिष्य के पास उत्तर नहीं था। गुरु ने कहा, यह मकोय (बेलाडोना) का विषैला पौधा है। यदि तुम इसकी पत्तियों को खा लो, तो तुम्हारी तुरंत मृत्यु हो जाएगी। लेकिन इसे देखने भर से तुम्हारा कुछ नहीं बिगड़ेगा। तुम्हारे मन में सत्पुरुषों द्वारा निंदित विचार और काम आते हैं, तो आने दो।
मन में आ रहे उन विचारों से तुम्हें कोई हानि नहीं होगी। हानि तब तक नहीं होगी, जब तक तुम उन्हें व्यवहार में न उतार लो। इसलिए सुनो सबकी, पर करो वही, जिसे सत्पुरुषों ने प्रमाणित किया हो।