फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   aquarium fate vastu prosperity

मछलियों से जगाएं भाग्य, पाएं धन और सुख

Sat, 19 Jul 2014 03:37 PM IST
Updated Sat, 19 Jul 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
aquarium fate vastu prosperity

मछलियों को आप सामान्य जलीय जीव मानने की भूल न करें। मछलियों में ऐसी शक्तियां होती है जो घर में मौजूद नकारात्मक उर्जा को दूर करके सुख समृद्घि लाती है।

विज्ञापन


यह आपको संकट से भी बचाती है। यही कारण है कि वास्तु और फेंगशुई में अक्वेरियम यानी मछली घर रखने की सलाह दी गई है।

अक्वेरियम में मछलियों की संख्या का रखें ध्यान

aquarium fate vastu prosperity

फेंगशुई के अनुसार एक्वेरियम में मछलियों की संख्या का बड़ा ही महत्व है। अक्वेरियम में कम से कम नौ मछलियां होनी चाहिए।

आठ मछलियां लाल अथवा सुनहरे रंग की होनी चाहिए जबकि एक मछली काले रंग की। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की संख्या नौ बतायी गयी है। यही कारण है कि फेंगशुई में नौ मछलियां एक्वेरियम में रखने की बात कही गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तब नई मछली लेकर आएं

aquarium fate vastu prosperity

जब कभी कोई मछली मर जाये तो उसे एक्वेरियम से बाहर निकाल दें और उसकी जगह नई मछली लाकर रख दें। ध्यान रखें कि जिस रंग की मछली मरी हो उसी रंग की नई मछली लाएं।

फेंगशुई के अनुसार जब कोई मछली मरती है तो अपने साथ घर पर आने वाली विपत्तियों को साथ लेकर चली जाती है। इसलिए एक्वेरियम में मछली के मरने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

धन वृद्घि के लिए कहां रखें अक्वेरियम?

aquarium fate vastu prosperity

फेंगशुई के अनुसार अक्वेरियरम को पूर्व, उत्तर अथवा उत्तर-पूर्व में रखें। इसे शयनकक्ष अथवा रसोईघर में नहीं रखना चाहिए। इससे संपत्ति की हानि होती है। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम बनाये रखने के लिए इसे मुख्य द्वार के बायीं ओर रखें।

यहां अक्वेरियम रखने से होता है पति का मन चंचल

aquarium fate vastu prosperity

अक्वेरियम दायीं ओर रखने से घर के पुरूष का मन चंचल होता है और परायी स्त्रियों के प्रति उनका आकर्षण बढ़ता है। दिशा का निर्धारण करने का तरीका यह है कि घर के अंदर मुख्य द्वार की ओर मुंह करके खड़े हो जाएं। जो भाग आपके दाएं होगा उसे दाहिना भाग कहेंगे और दूसरा भाग बायां कहलाएगा।

पढ़ें,जिस धनुष को तोड़कर राम बने सीता के, जानिए उस धनुष का राज

पढ़ें,823 साल बाद बन रहा यह योग, किसके लिए शुभ है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed