फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   who commits to truth

जीने का यह तरीका आपके लिए घातक हो सकता है

Thu, 26 Dec 2013 11:09 AM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Thu, 26 Dec 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
who commits to truth

गुरु नानकदेव जी कहा करते थे, कूड़ राजा, कुड़ परजा, कूड़ सभ संसार। कूड़ मंडप, कूड़ माड़ी, कूड़ बैसणहार।। अर्थात, संसार के सब रिश्ते और पदार्थ झूठे हैं। राजा, प्रजा, महल, धन और ऐश्वर्य के अन्य साधनों में कोई सार तत्व नहीं है। संसार में केवल परमात्मा सच्चा है। इसके बावजूद मनुष्य झूठ से नेह कर रहा है और परमात्मा के नाम को भुलाए बैठा है।

विज्ञापन


भर्तृहरि ने भी कहा है, सांसारिक भोगों में मानव जीवन बिता देना और सत्कर्मों एवं भगवद्भक्ति से विमुख रहना आत्मघाती कदम है। कुसंग में पड़कर मनुष्य अपना पूरा जीवन भोग-विलास, राग-द्वेष और झूठी तृष्णाओं-इच्छाओं की पूर्ति में बिता डालता है। ऐसा मनुष्य अवनति की भट्ठी में झुलसता रहता है।
विज्ञापन


शास्त्रों में कहा गया है, मन एव मनुष्यायां कारणं बंधमोक्षयोः। यानी मन में जैसा संकल्प होता है, वैसा ही परिणाम भी मिलता है। अतः यदि आप शुद्ध परिणाम चाहते हैं, तो आपको नित्य शुद्ध संकल्प करना चाहिए। अपना प्रत्येक क्षण प्रेम, सेवा, परोपकार, कर्तव्य पालन, भगवद्भक्ति और सत्साहित्य के पठन-पाठन में लगाने वाला कभी निराश, दुखी और अशांत नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह भय, कलह, शोक, विषाद आदि से मुक्त रहकर सहज ही में अपना मानव जीवन सफल बना लेता है। छोटे-मोटे सांसारिक कष्टों की उसे अनुभूति नहीं होती। वह सत्य पर अटल होता है, इसलिए परमात्मा स्वतः उसकी सांसारिक नौका पार लगाने को तत्पर हो उठते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed