{"_id":"7f147639f08a99abe1337f592f893caa","slug":"whisper-of-boughs-in-the-garden-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब बांस की लंबाई को मात दिया एक आम के पेड़ ने","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
जब बांस की लंबाई को मात दिया एक आम के पेड़ ने
चिम्मनलाल गोस्वामी
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उस बगीचे में एक बांस का झुरमुट था और पास ही आम का वृक्ष खड़ा था। ऊंचाई में बांस ऊपर था और आम नीचे। सो बांस ने आम से कहा, देखते नहीं, मैं तुमसे कितना ऊंचा हूं। मेरी वरिष्ठता तुम्हें स्वीकार करनी चाहिए। आम कुछ बोला नहीं, चुप होकर रह गया।
विज्ञापन
पढ़ें, रहस्यमयी खजानाः जिसने की पाने की कोशिश वही गया मौत के मुंह में
विज्ञापन
गर्मी ऋतु आई, तो आम फलों से लद गया। उसकी टहनियां फलों के भार से नीचे झुक गईं। बांस तना खड़ा था। वह बोला, तुम्हें तो इन फलों ने और भी झुका दिया। अब तुम मेरी तुलना में और भी अधिक छोटे हो गए हो। आम ने फिर भी कुछ नहीं कहा। वह चुपचाप खड़ा रहा।
विज्ञापन
पढ़ें, सांपों का जहर और विषदंत का यह रहस्य आपके होश उड़ाने के लिए काफी है
एक दिन कुछ थके मुसाफिर उधर से गुजरे। उस दिन कड़ाके की दुपहरी थी। हजारों-करोड़ मील दूर रहते हुए भी सूरज आग बरसा रहा था। मुसाफिरों को छाया की तलाश थी। चलते-चलते उन्हें भूख भी लग आई थी। पहले उन्हें बांस का झुरमुट दिखा। वह बहुत दूर से ही ऊंचा दिख रहा था।
मुसाफिरों ने देखा कि उसके समीप छाया का नामोनिशान भी नहीं है। उन्हें वहीं पास में आम का पेड़ भी दिखा। वहां सघन छाया की शीतलता तो थी ही, नीचे गिरे हुए मीठे फल भी थे। मुसाफिरों ने उन फलों को खाकर अपनी भूख मिटाई, और पास के झरने से मुंह-हाथ धोया। वे फिर वहीं आम की छांव में संतोषपूर्वक सो गए।
जब वे सोकर उठे, तो बांस और आम की तुलना करने लगे। वे कह रहे थे कि बांस बहुत लंबे हैं, पर छाया तो आम की टहनियों के तले ही मिलती है। तभी किसी बच्चे ने कहा कि छाया के साथ उसने आम के पेड़ के नीचे मीठे-मीठे फल भी खाए। बहुत ऊंचाई पर होते हुए भी बांस के कानों तक ये बातें पहुंच गईं। उसे पहली बार महसूस हुआ कि ऊंचा होने में और बड़प्पन में बहुत अंतर होता है।