फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   When conditions become favorable for no reason

आखिर क्यों, ईश्वर के नियमों में फेरबदल होता रहता है

Tue, 17 Jun 2014 11:52 AM IST
पंचतंत्र
पंचतंत्र Updated Tue, 17 Jun 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
When conditions become favorable for no reason

बहेलिये ने देखा कि हिरनी नदी किनारे चली आ रही है। शायद पानी पीने के लिए। उसका अनुमान सही निकला। जब उसने पानी पीना शुरू किया, तो बहेलिये ने शिकार करने के लिए धनुष-बाण संभाला।

विज्ञापन


वह तीर चलाए, इसके पहले ही हिरनी बोल उठी कि बेशक तुम मुझे मारकर खा लेना, पर पहले मुझे बच्चों को प्यार कर उन्हें अपने पति के पास पहुंचा आने दो। बच्चों की व्यवस्था कर मैं खुद तुम्हारे पास चली आऊंगी। बहेलिये ने हिरनी की बात मान ली।
विज्ञापन


पढ़ें,स्त्री पुरुष संबंध के बारे में यह क्या कहता है मनुस्मृति
विज्ञापन
विज्ञापन


हिरनी अपने बच्चों के पास आई, उन्हें प्यार किया और फिर पति को सारा किस्सा सुनाया। हिरन ने कहा, तुम बच्चों को लेकर घर जाओ। मैं बहेलिये के पास जाता हूं। हिरनी ने कहा, यह कैसे हो सकता है? वचन में मैं बंधी हूं, तुम नहीं।

इसलिए बहेलिये के पास मैं ही जाऊंगी। दोनों अपने-अपने तर्क देने लगे। स्नेह और प्रेम के लिए अपना बलिदान देने की स्पर्धा बढ़ते देखकर बच्चे बोले, हम अकेले कहां रहेंगे। हम भी साथ चलेंगे। और इस तरह सभी बहेलिये के पास जाने लगे।


पढ़ें,साप्ताहिक राशिफलः 16 जून से 22 जून तक कैसा रहेगा आपका समय


उधर हिरनी के परिवार की बातें सुनकर सियार चौंका। वह दौड़कर शेर के पास गया और सारा किस्सा बताकर बोला, हुजूर, आपका आहार लूटा जा रहा है। हिरन का पूरा परिवार अपनी बलि देने के लिए आतुर है। सभी बहेलिये के पास जा रहे हैं, ताकि वह उसका शिकार कर ले।

पढ़ें, इस तरह परलोक गई आत्माओं से बात कर सकते हैं आप?

चलिए, जल्दी कुछ करिए। अतः जैसे ही बहेलिया हिरणों पर तीर चलाने को हुआ, तो पीछे से झपटकर शेर ने उसे दबोच लिया। हिरनी अपने परिवार सहित जंगल में भाग निकली और परमात्मा को धन्यवाद दिया। कभी-कभार प्रकृति या ईश्वर के नियमों में फेरबदल होता है। उस बदलाव को दैवी विधान समझकर प्रसन्न रहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed